फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: टेबल टेनिस चैंपियनशिप में हिमांशु और साक्षी ने मारी बाजी

विज्ञापन
08जेएनडी29 : जिला स्तरीय टेबल टेनिस चैंपियनशिप के विजेता ​खिलाड़ी मेडल दिखाते हुए। स्रोत आयोजक
विज्ञापन
जींद। टेबल टेनिस एसोसिएशन के तहत इंडस ग्लोबल अकादमी किनाना में जिलास्तरीय टेबल टेनिस चैंपियनशिप का आयोजन हुई। लड़कों व लड़कियों के विभिन्न आयु वर्ग में मुकाबले करवाए गए। प्रतियोगिता में हिमांशु और साक्षी ओवरऑल विजेता रहे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का उद्घाटन कृष्ण सुदामा चैरिटेबल फाउंडेशन के संस्थापक जय भगवान यादव, मुख्य अध्यापक ऋषभ सारंग और भारत विकास परिषद के सचिव जितेंद्र पाल ने किया।
लड़कों की 11 आयु वर्ग में परीक्षित प्रथम और गर्व द्वितीय रहे। 13, 17 और 19 आयु वर्ग में हिमांशु ने प्रथम स्थान हासिल किया। लड़कियों में 17 और 19 आयु वर्ग में साक्षी ने प्रथम स्थान हासिल कर ओवरऑल टाइटल अपने नाम किया। पुरुष वर्ग में चैतन्य आसरी विजेता रहे जबकि महिला वर्ग में कुसुम ने पहला स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

कृष्ण सुदामा चैरिटेबल ट्रस्ट ने पर्यावरण और पशु-पक्षियों से प्रेम का संदेश देते हुए खिलाड़ियों को पानी के कसोरे भेंट किए। विजेता खिलाड़ियों का चयन राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन दिसंबर में यमुनानगर में होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें