फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: क्रीड कार्यालय के नहीं खुले ताले तो बैरंग लौटे आमजन

विज्ञापन
08जेएनडी15-क्रीड कार्यालय के कमरों पर लटके ताले और पसरा सन्नाटा। संवाद - फोटो : बहराइच में सांसद डॉ. आनंद गोंड को ज्ञापन सौंपते ​​शिक्षक।
विज्ञापन
जींद। ड्यूटी के दौरान हुई मौत और दिव्यांग होने से जुड़े मामलों को लेकर क्रीड कर्मचारी अब लामबंद हो गए हैं। सोमवार को सभी कार्यालय को ताले जड़ पंचकूला धरने पर पहुंच गए। ऐसे में परिवार पहचान पत्र में त्रुटि ठीक करवाने लोग कार्यालय पहुंचे तो ताला लटका होने के कारण बैरंग लौटना पड़ा।
विज्ञापन

दो दिन की छुट्टी के बाद जहां सभी सरकारी कार्यालय खुले लेकिन क्रीड कार्यालय के ताले भी नहीं खुले और न ही कोई कर्मचारी पहुंचा। हड़ताल की जानकारी मिलने पर सभी घरों की तरफ लौट गए। क्रीड कार्यालय में पूरा दिन सन्नाटा पसरा रहा।
कर्मचारी अशोक कुमार, कुलदीप तंवर, राधेश्याम, आशीष कुमार, राहुल, मोहन का कहना है कि कर्मचारी की ड्यूटी के दौरान हुई मौत या दिव्यांगता पर सरकार को उनके परिवारों को मुआवजा और अन्य आवश्यक सहायता देनी चाहिए। क्रीड कर्मचारी फील्ड में रहकर फिजिकल वेरिफिकेशन जैसे महत्वपूर्ण कार्य करते हैं।
विज्ञापन

अलग-अलग जगह तीन क्रीड कर्मचारियों की मौत हो चुकी है जबकि पांच कर्मचारी दिव्यांग हो चुके हैं। कर्मचारियों को भौतिक सत्यापन के लिए फील्ड में डोर-टू-डोर जाना पड़ता है। समाधान शिविरों में जाना होता है। लाडो लक्ष्मी योजना का सारा डोर-टू-डोर सत्यापन करना होता है लेकिन कोई टीए या अन्य भत्ता नहीं मिलता है।
उन्हें खुदे के वाहन से ही जाना पड़ता है। उन्होंने मांग की है कि असामयिक मौत पर आर्थिक सहायता, बीमा कवरेज, आश्रित को रोजगार, चिकित्सा व इमरजेंसी सहायता, अनुग्रह अनुदान, कर्मचारी परिवार सहायता योजना लागू की जाए।
वर्जन
परिवार पहचान पत्र में आय ज्यादा दिखाई दी गई है जिससे वह कम करवाने के लिए चक्कर काट रहे हैं। आज भी उनकी समस्या का समाधान नहीं हो पाया।
-रमेश कुमार, ग्रामीण
वर्जन
वह सोमवार सुबह ही परिवार पहचान पत्र से संबंधित शिकायत लेकर कार्यालय पहुंचे थे लेकिन जब वह पहुंचे तो सभी कमरों पर ताले लटके मिले। वहां पता चला कि सभी कर्मचारी आज हड़ताल पर हैं।
-पवन कुमार, ग्रामीण
वर्जन
तीन कर्मचारी ड्यूटी के दौरान अपनी जान गंवा चुके हैं वहीं कुछ दिव्यांग भी हो चुके हैं। सरकार की तरफ से उन्हें कोई लाभ नहीं मिला है। ऐसे में कर्मचारी पंचकूला पहुंचकर मांग कर रहे हैं।
पुनीत, जिला मैनेजर, क्रीड कार्यालय।

08जेएनडी15-क्रीड कार्यालय के कमरों पर लटके ताले और पसरा सन्नाटा। संवाद- फोटो : बहराइच में सांसद डॉ. आनंद गोंड को ज्ञापन सौंपते शिक्षक।

08जेएनडी15-क्रीड कार्यालय के कमरों पर लटके ताले और पसरा सन्नाटा। संवाद- फोटो : बहराइच में सांसद डॉ. आनंद गोंड को ज्ञापन सौंपते शिक्षक।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें