फोटो संख्या:51 शहर के राजकीय महिला महाविद्यालय में छात्रा को सम्मानित करते शिक्षक। संवाद
महेंद्रगढ़। राजकीय महिला महाविद्यालय बीएससी सत्र 2021-24 की छात्रा हिमांशी पुत्री नरोत्तम कुमार ने सीजीएल परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। हिमांशी का चयन असिस्टेंट सेक्शन अधिकारी (एएसओ) के पद पर हुआ है। इस उपलब्धि पर महाविद्यालय परिसर में सम्मान समारोह का आयोजन कर छात्रा को प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
प्राचार्य महेंद्र सिंह ने छात्रा को बधाई देते हुए कहा कि हिमांशी की यह सफलता महाविद्यालय की अन्य छात्राओं के लिए प्रेरणा बनेगी। इस अवसर पर प्राचार्य महेंद्र सिंह, प्रो. डॉ. मक्खन सिंह, प्रो. डॉ. महेश, देवेंद्र कुमार, डॉ. किरण, डॉ. पूजा, जोनु यादव, डॉ. रवींद्रा, मनीषा, चांदनी, वीरेंद्र ने छात्रा हिमांशी को आशीर्वाद देकर बधाई दी।