फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब उचाना के नागरिक अस्पताल में हो सकेगी हेपेटाइटिस बी व सी की भी जांच

विज्ञापन
नागरिक अस्पताल की लैब। - फोटो : Jind
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल उचाना में स्थित आरटीपीसीआर लैब में अब हेपेटाइटिस बी व सी की भी जांच हो सकेगी। इसके लिए लैब तैयार हो चुकी है, केवल कुछ उपकरण आने बाकी हैं, जो एक-दो दिन में आ जाएंगे। इसके बाद कोरोना जांच के अलावा यह लैब हेपेटाइटिस बी व सी की भी जांच कर सकेगी।
विज्ञापन

पिछले वर्ष नागरिक अस्पताल उचाना में कोरोना जांच के लिए आरटीपीसीआर लैब शुरू की गई थी। इस लैब में फिलहाल कोरोना सैंपलों की जांच की जाती है। जिस समय जींद में लैब नहीं थी, उस समय कोरोना सैंपलों को जांच के लिए दूसरे जिलों में भेजना पड़ता था। इस समय इस लैब में 1500 तक सैंपलों की जांच एक दिन में हो जाती है। लैब शुरू होने के बाद कोरोना सैंपलों को दूसरे जिलों में नहीं भेजा जाता। अब कोरोना संक्रमण काफी कम हो गया है तो इस लैब में दूसरी जांच के लिए कार्य शुरू होने वाला है। लैब में एक-दो उपकरण आने के बाद यहां पर हेपेटाइटिस-सी व बी की भी जांच हो सकेगी। फिलहाल जिले में इस जांच की कोई सुविधा नहीं है। जिन लोगों को हेपेटाइटिस की जांच करवानी होती है, वह निजी लैब को सैंपल देते हैं। यह लैब इन सैंपलों को दूसरे जिलों में भेजती हैं। इस जांच के लिए मरीज को लगभग चार से पांच हजार रुपये देने पड़ते हैं। इसके अलावा जो मरीज नागरिक अस्पताल में आते हैं और उनकी जांच की जरूरत होती है तो नागरिक अस्पताल उस मरीज की फ्री में जांच करवाता है। इसके लिए रुपये स्वास्थ्य विभाग को देने होते हैं।
जल्द ही आरटीपीसीआर लैब में हेपेटाइटिस बी व सी की भी जांच शुरू हो जाएगा। इससे लोगों को काफी लाभ होगा। लैब में एक-दो दिन में एक-दो उपकरण आ जाएंगे, इसके बाद उचाना में ही हेपेटाइटिस बी व सी की जांच हो जाएगी। लोगों को बाहर नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. जेके मान, आरटीपीसीआर लैब प्रभारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें