फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य कर्मचारियों ने काला फीता बांधकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
नरवाना/सफीदों। स्वास्थ्य कर्मचारी संघ हरियाणा ने सोमवार को नागरिक अस्पताल के सामने काला फीता बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि ठेकेदार व स्वास्थ्य विभाग आउटसोर्स पर लगे कर्मचारियों का शोषण कर रहा है। उनकी मांगें काफी समय से लंबित पड़ी हैं। यदि उनकी मांगों को जल्द पूरा नहीं किया गया तो वह आंदोलन करने पर मजबूर होंगे।
विज्ञापन

संघ के जिला प्रधान कुलदीप आर्य, भारतीय मजदूर संघ के जिला प्रधान कर्मवीर संधु ने कहा कि कोरोना योद्धा हिम्मत मोर, संजय पलवल, नीलम पलवल तथा अन्य कर्मचारियों की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग द्वारा घोषित राशि आज तक उनके आश्रितों को नहीं मिली है। उन्होंने मांग की कि इन योद्धाओं को शहीद का दर्जा दिया जाए। उन्होंने आउटसोर्स में कार्यरत हटाए गए कर्मचारियों दोबारा नौकरी पर रखने, सिक्योरिटी गार्ड का कांट्रेक्ट पूरे साल के लिए जारी रखने, ठेकेदार प्रथा बंद करके रोस्टर प्रणाली पर काम रखने, वेतन विसंगतियों को दूर करने, कर्मचारियों को सातवां वेतन आयोग का लाभ देने की मांग की है। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि यदि मांगों का समाधान नहीं किया गया तो 24 मई को सभी सिविल सर्जन को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपे जाएंगे। इसके बाद भी समाधान नहीं हुआ तो फिर वह आंदोलन करने पर मजबूर होंगे। उधर, सफीदों में नागरिक अस्पताल में मांगों को लेकर आउटसोर्स कर्मचारियों ने हाथों में काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। रोष प्रदर्शन की अगुवाई प्रधान विकास कुमार ने की। विकास कुमार ने कहा कि कंपनी द्वारा हर साल ठेकेदार को बदल दिया जाता है। जिस पर नया ठेकेदार पुराने कर्मचारियों को हटाकर अपने चहेते नए कर्मचारियों को लगा देता है, जो गलत है। उन्होंने सरकार से ठेकेदारी प्रथा को बंद करके रोस्टर प्रणाली के तहत कर्मचारियों को भर्ती करने की मांग की है। इस मौके पर अमरजीत, राममेहर, दीपक, नीतू व सीमा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें