फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: नैना चौटाला ने खाप, किसान नेताओं से मांगा इंसाफ, भावुक होकर कही ये बात

Sat, 11 May 2024 09:55 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, उचाना, जींद (हरियाणा)

सार

उन्होंने कहा कि मामले को लेकर पुलिस को फोन किया तो उचाना के एसएचओ ने कहा कि थाने में आओ, मैं वहां नहीं आ सकता, क्योंकि आचार संहिता लगी है।
विज्ञापन
भाषण के दौरान भावुक हुईं नैना चौटाला। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के उचाना के रोजखेड़ा में हुए जजपा प्रत्याशी के काफिले पर हमले के बाद दाड़न खाप के उचाना कलां गांव में हुई ग्रामीण सभा में नैना चौटाला भावुक हो गईं। उनकी आंखों में आंसू आ गए। भरी आंखों के साथ उन्होंने कहा कि उचाना हलके से इस बात का इंसाफ मांगना चाहूंगी कि गांव में क्या बहन-बेटियों की इज्जत ऐसे की जाती है, जैसे रोजखेड़ा में हुआ।

विज्ञापन


दाड़न खाप से एक बेटी इंसाफ मांग रही है, क्या इंसाफ मिलेगा। मुझे ज्यादा पीड़ा उस बेटी की है जिसको नाली के अंदर घसीटा गया। उन्होंने कहा कि हलके के लोगों से पूछना चाहती हूं कि उचाना में महिलाओं की यही इज्जत है। दाड़न खाप के प्रधान के अलावा जितनी भी खापें हैं उनके मुखिया से मिलूंगी। मैं कमजोर महिला नहीं हूं। दो बार चुनाव लड़ चुकी हूं।

इस तरह की बेइज्जती महिलाओं की साढ़े आठ साल में नहीं देखी, जो घोघड़िया और रोजखेड़ा गांव में देखी। क्या ये किसान नेता हैं जो बहू-बेटियों का अपमान करते हैं। आज प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें