फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: जींद में बालिका को वधू बनने से बचाया, बिना दुल्हन लौटी बरात

Thu, 19 Sep 2024 12:26 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)

सार

फतेहाबाद से जींद के एक गांव में बरात आई थी। कागजों में दुल्हन 17 वर्षीय निकली।
विज्ञापन
महिला संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध विभाग के अधिकारियों लिखित में ब्यान देते हुए परिजन। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के जींद में बाल विवाह निषेध अधिकारी कार्यालय की टीम ने बुधवार को एक नाबालिग को वधू बनने से बचा लिया। टीम ने न सिर्फ नाबालिग की शादी रुकवाई, बल्कि परिजनों को बाल विवाह अधिनियम की जानकारी दी। परिजनों ने आश्वासन दिया कि अब वे बालिग होने पर ही बेटी का विवाह कराएंगे। इसके बाद बरात बिना दुल्हन के वापस लौट गई।

विज्ञापन


बाल विवाह निषेध अधिकारी सुनीता ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि क्षेत्र के एक गांव में एक नाबालिग की शादी करवाई जा रही है। बरात फतेहाबाद जिले से आई है। इस पर कार्रवाई करते हुए सहायक बाल विवाह निषेध अधिकारी रवि लोहान, महिला सिपाही आरती, नीलम, सिपाही सुरेंद्र, ओमप्रकाश के साथ वे मौके पर पहुंचे। टीम ने बालिका के परिवार वालों से जन्म से संबंधित कागजात मांगे तो पहले परिजनों ने टाल मटोल की कोशिश की, और शादी नहीं होने की बात कही।

मौजिज व्यक्तियों को बुलाया गया तो एक घंटे बाद सबूत दिखाए। कागजात में बालिका की उम्र 17 वर्ष निकली। दूल्हा बालिग मिला। परिजनों ने बताया बालिका के माता-पिता निरक्षर हैं। पिता बीमार रहते हैं, उन्हें किसी कानून की जानकारी नहीं है। इस पर सहायक बाल विवाह निषेध अधिकारी रवि लोहान ने परिजनों को समझाया। परिवार ने लिखित बयान दिए कि वह कानून का पालन करेंगे और बालिग होने पर ही बेटी के हाथ पीले कराएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें