फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब की तर्ज पर हरियाणा सरकार दे 300 यूनिट मुफ्त बिजली : डॉ जैन

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। आम आदमी पार्टी की महिला विंग की जिलाध्यक्ष डॉ. रजनीश जैन ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की ओर से आम लोगों के लिए 300 यूनिट बिजली प्रतिमाह मुफ्त देने की घोषणा कर जनहित सबसे बड़ा फैसला किया है। मात्र एक महीने में आप सरकार ने जनता से किए अपने सबसे बड़े चुनावी वादे को पूरा किया है। अब पंजाब के 80 प्रतिशत परिवारों को एक जुलाई से 300 यूनिट प्रतिमाह मुफ्त बिजली मिलेगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि दिल्ली व पंजाब की तर्ज पर हरियाणा सरकार को भी 300 यूनिट बिजली प्रदेशवासियों को मुफ्त देनी चाहिए, ताकि महंगी बिजली के बिलों से प्रदेश के हर जरूरतमंद परिवार को राहत मिल सके। डॉ. रजनीश जैन ने हरियाणा सरकार पर बिजली एवं रोजगार व अन्य मुद्दों पर निशाना साधा और जनता के साथ छल करने का आरोप सरकार पर लगाया। उन्होंने कहा कि आज हरियाणा में इस गर्मी के मौसम में बिजली संकट से लोग परेशान हैं। उन्होंने कहा कि सरकार लोगों को 24 घंटे बिजली उपलब्ध करवाए और 300 यूनिट तक मुफ्त दे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें