फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सांस्कृतिक प्रतियोगिता में हरनामपुरा व उझाना की टीमें रही अव्वल

Tue, 12 Aug 2025 12:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
11जेएनडी38-कार्यक्रम में हरियाणवी गीत पर नृत्य करती छात्रा। स्रोत स्कूल
विज्ञापन
नरवाना। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नरवाना में आयोजित 6 से 11 वर्ष आयु वर्ग के प्राथमिक स्कूलों के तीन दिवसीय खेल एवं सांस्कृतिक महोत्सव का शनिवार को समापन हुआ। इस दौरान हरनामपुरा व उझाना की टीमें अव्वल रही।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी राजेंद्र आजाद ने किया, जबकि प्राचार्य जितेंद्र सैनी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। खेल संयोजक राजेश टांक ने बताया कि पहले दो दिन खेल प्रतियोगिताएं हुईं, जबकि तीसरे दिन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मंच सजा।
विज्ञापन

कार्यक्रम में आयोजन समिति के सदस्य श्रीनिवास जाटान, इकबाल राठी, रणबीर सिंह, प्रदीप जागलान, कृष्ण सैनी, सोमदत्त बेदी भी मौजूद रहे।
प्रमुख सांस्कृतिक विजेता टीम
राजकीय प्राथमिक पाठशाला हरनामपुरा
शिक्षाप्रद रागनी लड़कियां प्रथम
समूहगान लड़किया प्रथम
समूह नृत्य लड़कियां प्रथम
एकल नृत्य लड़कियां प्रथम
चित्रकला द्वितीय तमन्ना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें