11जेएनडी32: महिला मरीज को गुड व चना वितरित करते हुए स्वास्थ्य कर्मी। स्वास्थ्यकर्मी
- फोटो : विधान परिषद सदस्य रामसूरत राजभर विधान परिषद सत्र में शिब्ली नेशनल कालेज आजमगढ़ का मुद्दा उठाते।
नरवाना। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत सोमवार को नरवाना नागरिक अस्पताल में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर 10, 11 व 23 अगस्त को हरियाणा के चुनिंदा सरकारी अस्पतालों में लगाया जा रहा है। इसमें नरवाना का नागरिक अस्पताल भी शामिल है।एएनएम सीमा के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर में करीब 15 गर्भवतियां जांच के लिए पहुंचीं। अस्पताल की ओर से उन्हें निशुल्क दवाइयां वितरित की गईं। साथ ही स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा पोषण के लिए गुड़ और चना भी प्रदान किया गया। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार इस अभियान का उद्देश्य गर्भवतियों को समय रहते संपूर्ण जांच और परामर्श देना है जिससे सुरक्षित प्रसव और मातृ मृत्यु दर में कमी लाई जा सके। संवाद