फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: गढ़ी सब डिवीजन में बिजली बकाया वसूली अभियान तेज, 15 लाख रुपये की रिकवरी

Tue, 24 Mar 2026 02:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
23जेएनडी19: बिल न भरने पर बिजली मीटर उतारते हुए निगम कर्मचारी। स्रोत निगम।
विज्ञापन
नरवाना। बिजली निगम द्वारा बकाया राशि की वसूली को लेकर सब डिवीजन गढ़ी में विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत विभिन्न श्रेणियों डीएस, एनडीएस, एलटी और एचटी के डिफॉल्टर उपभोक्ताओं से बकाया राशि की वसूली की गई। विभाग के अधिकारियों की सक्रियता के चलते एक ही दिन में करीब 15 लाख रुपये की रिकवरी दर्ज की गई।
विज्ञापन


एसडीओ महेंद्र सिंह ने बताया कि यह अभियान निगम के उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य लंबे समय से बकाया बिलों की वसूली सुनिश्चित करना है। जिन उपभोक्ताओं ने बार-बार नोटिस के बावजूद बिल जमा नहीं करवाया उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई।
अभियान के दौरान लगभग 50 उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन अस्थायी रूप से काटे गए जबकि करीब 20 मीटरों को पीडीसीओ (मीटर उतारना) की कार्रवाई के तहत हटा लिया गया। निगम का कहना है कि आगे भी ऐसे उपभोक्ताओं के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी जो समय पर अपने बिल जमा नहीं करते।
विज्ञापन


इस विशेष अभियान में विभाग की टीम ने सक्रिय भूमिका निभाई। टीम में हरेंद्र जेई, समीर जेई, सतीश एएफएम, बलजिंदर एएफएम, जगरूप एलएम, जगतार एलएम, रवि एलएम और राकेश वर्मा एएलएम सहित अन्य कर्मचारी शामिल रहे।




उपभोक्ताओं से अपील है कि वे समय पर अपने बिजली बिल जमा करें ताकि उन्हें किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। भविष्य में भी यदि कोई उपभोक्ता बकाया भुगतान नहीं करता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। विभाग के इस अभियान से क्षेत्र में जागरूकता बढ़ी है और कई उपभोक्ताओं ने स्वेच्छा से अपने बकाया बिल जमा करवाए हैं।
विज्ञापन


– महेंद्र सिंह, एसडीओ गढ़ी, बिजली निगम नरवाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें