फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार आपसी भाईचारा करना चाहती है खराब : रमेश चंद्र

विज्ञापन
धरनास्थल पर मौजूद किसान। संवाद - फोटो : Jind
विज्ञापन
संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर खटकड़ टोल प्लाजा तथा चीनी मिल पर किसानों व मजदूरों ने एक साथ मिलकर संत कबीर जयंती मनाई। चीनी मिल पर चल रहे लंगर पर सीटू नेता कपूर सिंह, संदीप जाजवान, राजेश कुमार व किसानों ने संत कबीर दास की मूर्ति पर फ ूल चढ़ाकर संत कबीर दास जयंती मनाई। वहीं खटकड़ टोल प्लाजा पर दिए जा रहे धरने पर भी कबीर दास जयंती का कार्यक्रम किया गया। इस कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में किसानों के साथ-साथ मजदूर, युवाओं व महिलाओं ने भी हिस्सा लिया। धरने को संबोधित करते हुए मजदूर नेता कामरेड रमेश चंद्र ने कहां की इस तरह के आयोजनों से किसान व मजदूर की एकता और ज्यादा मजबूत होती है। उन्होंने कहा कि गठबधन सरकार देश व प्रदेश में आपसी भाईचारा खराब करना चाहती है। इसलिए यह नेता जानबूझकर ऐसे अवसरों पर कार्यक्रम करते हैं, जिनसे किसानों की छवि आम जनता में धूमिल हो तथा किसान आंदोलन को बदनाम किया जा सके। वहीं देश की जनता भाजपा की हर चाल को समझ रही है और इनके सार्वजनिक कार्यक्रमों का किसानों के साथ-साथ मजदूर भी विरोध करते हैं। कामरेड रमेश चंद्र ने किसानों से अपील की कि पूरे जोश के साथ होश रखते हुए किसान आंदोलन को मंजिल तक ले जाना है। इसके लिए भाजपा के षड्यंत्र को समझते हुए उनके किसी भी मंसूबों को कामयाब नहीं होने देना। उन्होंने किसान व मजदूरों से 26 जून को अघोषित इमरजेंसी के अवसर पर चंडीगढ़ में राज भवन के घेराव में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। इस अवसर पर जसपाल, संदीप दालामवाला, रोहतास नगूरां, वीरमति, संतोष, रानी, पवन, जय भगवान, सोहन दास, डॉ. रणवीर मलिक व मुरारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

योगेंद्र यादव ने 26 जून को चंडीगढ़ पहुंचने का किया आह्वान
आंधी और भीषण गर्मी के बावजूद बद्दोवाल टोल पर किसानों का धरना 182वें दिन भी जारी रहा। वीरवार को धरने की अध्यक्षता भरपाई देवी व मंच संचालन नौजवान सभा से डिंपल ने किया। फूली देवी दनौदा, मूर्ति, नीलम फरैण, रामरती ढाकल व सावित्रि जाजनवाला क्रमिक भूख हड़ताल में शामिल रही। वीरवार को बद्दोवाल टोल पर किसानों ने संत कबीरदास की जयंती भी मनाई। जयबीर दनौदा ने संत रविदास के दोहे सुनाए। इसके अलावा संत कबीरदास पर गीत व भजन भी गाए गए। गर्मी के मौसम को देखते हुए ठंडे पानी की छबील भी लगाई। सयुंक्त किसान मोर्चे की 40 सदस्य कमेटी की ओर से योगेंद्र यादव बद्दोवाल टोल पर पहुंचे। योगेंद्र यादव ने कहा कि बद्दोवाल टोल पर महिलाओं की संख्या अहम भूमिका में रहती है। उन्होंने कहा कि 26 जून को आपातकाल लागू होने के दिन को किसान पूरे देश में अघोषित आपातकाल के रूप में मनाएंगे और देश के सभी राजभवनों पर पर जोरदार प्रदर्शन किए जाएंगे। उन्होंने ज्यादा से ज्यादा संख्या में चंडीगढ़ पहुंचने की अपील की। इस मौके पर अखिल भारतीय किसान सभा के नेता मास्टर बलबीर सिंह, धर्मपाल चहल, एडवोकेट सुदेश श्योकंद सहित कई वक्ताओं ने संत कबीर के विचारों और वर्तमान किसान आंदोलन पर चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें