फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दिन की राहत के बाद कोरोना से दो लोगों की मौत

विज्ञापन
नागरिक अस्पताल जींद। संवाद - फोटो : Jind
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण से हो रही मौतों से चार दिन राहत के बाद बुधवार को फिर दो संक्रमितों की मौत हो गई। वहीं स्वास्थ्य विभाग को बुधवार को 886 लोगों की रिपोर्ट मिली। इनमें से चार लोगों को पॉजिटिव पाया गया है। वहीं नौ लोग ठीक हुए हैं। इस मसय जिले में 25 एक्टिव केस हैं।
विज्ञापन

कोरोना नोडल अधिकारी डॉ. पालेराम कटारिया ने बताया कि बुधवार को गांव राजपुरा भैण निवासी 47 वर्षीय व्यक्ति तथा राम नगर जींद निवासी 52 वर्षीय महिला की मौत हो गई। वहीं स्वास्थ्य विभाग को 886 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट मिली। इनमें से चार लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब तक जिले में 21155 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 20593 लोग ठीक भी हो चुके हैं। जबकि 537 लोगों की मौत हो चुकी है। इस समय जिले में 25 एक्टिव केस बचे हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने बुधवार को 783 लोगों के सैंपल लिए हैं। अब तक स्वास्थ्य विभाग 267508 लोगों के सैंपल ले चुका है।
जून में हो चुकी है 27 लोगों की मौत
जून महीने के इन 23 दिनों में अब तक 27 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है। इस महीने में अब तक 324 संक्रमण के मामले सामने आ चुके हैं। जून में 13 दिन ऐसे निकले हैं, जिस दिन किसी की भी मौत नहीं हुई है। तीन दिन ऐसे निकले हैं, जब कोई संक्रमित नहीं मिला है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के मामले अभी खत्म नहीं हुए हैं। लोगों को लगातार सावधानी बरतनी होगी। यदि लोग सावधानी रखते रहे तो कोरोना के मामले शून्य हो जाएंगे। इसलिए लोगों को हर समय मास्क लगाए रखना चाहिए तथा शारीरिक दूरी के नियम का पालन करना चाहिए।
विज्ञापन

डॉ. मनजीत सिंह, सिविल सर्जन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें