फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाए सरकार : कंडेला

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। सर्वजातीय खाप पंचायतों के राष्ट्रीय संयोजक व जन कल्याण मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष टेकराम कंडेला ने किसानों की आर्थिक स्थिति को देखते हुए सरकार से गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन

कंडेला ने शनिवार को जारी बयान में कहा कि समर्थन मूल्य बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। मौसम के चलते गेहू कि औसत पैदावार बहुत कम निकल रही है। इससे किसानों को भारी नुकसान हुआ है। किसान आंदोलन के दौरान की गई घोषणाओं में एमएसपी पर कमेटी बनाने की बात हुई थी। प्रधानमंत्री सम्मान किसान निधि योजना सरकार का सराहनीय कदम है। इसे छह हजार रुपये सालाना से बढ़ाकर 12 हजार रुपये सालाना किया जाए। इस दौरान रणधीर कंडेला, अभेराम कंडेला, रामदिया नंबरदार, हजूरा सिंह कंडेला, प्रदीप शर्मा, भीरा राम दालमवाला, रामेश्वर खोकरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें