फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानी को बर्बाद करने पर तुली सरकार : बलबीर

Sun, 03 Nov 2024 12:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
नरवाना। तहसील कार्यालय में 925वें दिन भी संयुक्त किसान मोर्चे का धरना जारी रहा। शनिवार को धरने की अध्यक्षता अखिल भारतीय किसान सभा हरियाणा के राज्य अध्यक्ष बलबीर सिंह ने की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा सरकार किसानी को बर्बाद करने पर तुली हुई है इसलिए आज दूसरों का पेट भरने वाला अन्नदाता ही भूखे पेट सोने के लिए मजबूर है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के वादाखिलाफी के विरोध में 5 नवंबर को कुरुक्षेत्र में किसानों की महापंचायत बुलाई गई है। इसमें आगामी कार्यक्रम की घोषणा की जाएगी और सीएम से 3100 रुपये प्रति क्विंटल पीआर धान खरीदने की घोषणा का जवाब मांगा जाएगा। इसके अलावा किसानों पर एफआईआर दर्ज करवाने, डीएपी, यूरिया किसानों को समय पर मुहैया न करवाने का जवाब मांगा जाएगा। इस अवसर पर रमेश, हवा सिंह, चंद्रभान, रत्नसिंह, रामसिंह, बलदेव सिंह, रामधारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें