फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजादी का अमृत महोत्सव थीम के साथ होगा गीता महोत्सव का आगाज

विज्ञापन
वीडियो कान्फ्रेंस में मौजूद डीसी नरेश नरवाल व अन्य अधिकारी। - फोटो : Jind
विज्ञापन
जींद। स्थानीय लघु सचिवालय के सभागार में गीता जयंती महोत्सव की तैयारियों को लेकर सूचना जन संपर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक एवं मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. अमित अग्रवाल ने वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से चर्चा की। उन्होंने कहा कि इस बार गीता जयंती महोत्सव का आगाज आजादी अमृत महोत्सव थीम के साथ किया जाएगा। महोत्सव में 1857 के क्रांतिकारियों की विशेष प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।
विज्ञापन

डॉ. अमित अग्रवाल ने कहा कि समारोह को भव्य बनाने के लिए स्थानीय सामाजिक संस्थाओं से सहयोग लिया जाए। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र की 48 कोस की परिधि में आने वाले महाभारत काल से संबंधित तीर्थोें पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करवाए जाएं और तीर्थों के लिए बनी स्थानीय समितियों को भी इसमें शामिल करें। उन्होंने कहा कि समारोह में 1965 के हरियाणा व आधुनिक हरियाणा का परिदृश्य को संजोया जाए। समारोह में जिले के जन प्रतिनिधियों को मुख्य रूप से आमंत्रित करें। डीसी नरेश नरवाल ने जिले के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह गीता जयंती महोत्सव को लेकर सभी तैयारियां समय रहते पूर्ण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव आगामी 12 से 14 दिसंबर तक दीवान बाल कृष्ण रंगशाला में मनाया जाएगा। उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए स्कूली छात्रों की टीम तैयार करवाएं और सूची बनाकर भिजवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सभी सांस्कृतिक कार्यक्रम भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं पर आधारित होने चाहिए, ताकि श्रीमद्भागवत गीता के ज्ञान को जन-जन तक पहुंचाया जा सके। उन्होंने कहा कि गीता महोत्सव में गीता यज्ञ व श्रीमद्भागवत गीता पर एक संगोष्ठी का आयोजन करवाया जाएगा। इस संगोष्ठी में इस पवित्र पुस्तक की विस्तृत जानकारी रखने वाले वक्ताओं द्वारा व्याख्यान सुनाया जाएगा। इसी प्रकार गीता महोत्सव में नगर शोभा यात्रा का आयोजन करवाया जाएगा। इस नगर शोभा यात्रा में स्वयंसेवी संस्थाएं व सामाजिक संस्थाओं का भरपूर सहयोग लिया जाएगा। नगर शोभा यात्रा स्थानीय जयंती देवी मंदिर से प्रारंभ होगी और शहर के मुख्य स्थलों से गुजरती हुई समारोह स्थल तक पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि गीता जयंती महोत्सव की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। समारोह स्थल को सजाने का कार्य शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि समारोह स्थल पर विभागों द्वारा लागू की जा रही योजनाओं की जानकारी देने के लिए स्टाल लगाए जाएंगे। विभिन्न स्कूलों के छात्रों द्वारा पेंटिंग, कविता, श्लोक उच्चारण व प्रदर्शनी की प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी। बैठक में समारोह स्थल पर स्वच्छ पेयजल, शौचालय, वाहन पार्किंग, बिजली की व्यवस्था करने व अन्य तमाम प्रकार की व्यवस्थाएं पूर्ण करने के लिए अधिकारियों की ड्यूटियां निर्धारित की और कहा कि सभी विभाग के अधिकारी अपनी-अपनी ड्यूटी को पूरी कर्तव्य निष्ठा के साथ निभाएं। बैठक में एडीसी साहिल गुप्ता व नगराधीश रमित कुमार कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें