फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफलता के लिए पढ़ाई जारी रखें लड़कियां : डीएमसी

विज्ञापन
कार्यक्रम में शिकरत करते एसडीएम व डीएमसी। विज्ञप्ति - फोटो : Jind
विज्ञापन
जींद। भंभेवा गांव स्थित के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को करिअर काउंसिलिंग जागरूकता कार्यक्रम मेरा भविष्य-मेरा निर्णय का आयोजन हुआ। इसमें मुख्यातिथि सफीदों के एसडीएम डॉ. आनंद कुमार शर्मा व विशिष्ट अतिथि जिला नगर आयुक्त मेजर गायत्री अहलावत रहे।
विज्ञापन

मेजर गायत्री अहलावत ने कहा कि सफलता के लिए लड़कियों को पढ़ाई जारी रखनी चाहिए। इसमें भंभेवा, लुदाना, मोरखी व भड़ताना के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। एसडीएम डॉ. आनंद कुमार शर्मा व डीएमसी मेजर गायत्री अहलावत ने करिअर एवं भविष्य से संबंधित सभी सवालों का जवाब दिए। मेजर गायत्री अहलावत ने बताया कि वे सिविल सेवा में आने से पहले सेना में मेजर के पद पर रहीं। लड़कियों के इस वक्त सेना में भी बहुत अच्छे अवसर हैं। उन्हें यह मुकाम हासिल करने के लिए बहुत कड़ी मेहनत करनी पड़ी। विशेषकर लड़कियों से उन्होंने अपनी पढ़ाई जारी रखने के लिए अपील की। साथ ही एचसीएस पद की सेवा के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी और बच्चों को बताया कि अब पढ़ाई करना पहले से आसान हो गया है। अब बच्चे इंटरनेट गूगल से भी तैयारी कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों अपने करिअर को चुनने के लिए किसी दूसरे को नहीं देखकर, अपितु अपनी रुचि व प्रतिभा के अनुसार फैसला करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें