इंडस पब्लिक स्कूल में पहुंचने पर जिला शिक्षा अधिकारी मदन सिंह चोपड़ा का स्वागत करती प्राचार्य अ?
- फोटो : Jind
जींद। इंडस पब्लिक स्कूल में आयोजित जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के तीसरे दिन जिला शिक्षा अधिकारी मदन सिंह चोपड़ा मुख्यातिथि के तौर पर पहुंचे। तीसरे दिन मंगलवार को भी जोरदार मुकाबले हुए। अंडर-19 लड़कियों की बेसबॉल प्रतियोगिता में जीजीएसएसएस बुढ़ाखेड़ा टीम प्रथम और जीएसएसएस पिल्लूखेड़ा की टीम दूसरे स्थान पर रही।
इसके अलावा लड़कियों की अंडर-19 सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता मेें जीएसएसएस पिल्लूखेड़ा की टीम प्रथम व जीजीएसएसएस बुढ़ाखेड़ा की टीम दूसरे स्थान पर रही। लड़कों की अंडर-19 बेसबॉल प्रतियोगिता में जीएसएसएस पिल्लूखेड़ा की टीम प्रथम और जीएसएसएस भौंगरा की टीम ने दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं अंडर-19 लड़कों की सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता में जीएसएसएस पिल्लूखेड़ा की टीम प्रथम व जीएसएसएस भौंगरा की टीम ने दूसरा स्थान हासिल किया। अंडर-17 बेसबॉल लड़कों की प्रतियोगिता में जीएसएसएस झांझ कलां की टीम प्रथम व जीएचएस निडाना की टीम ने दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं अंडर-17 सॉफ्टबॉल लड़कों की प्रतियोगिता में जीएचएस निडाना की टीम प्रथम और जीएसएसएस झांझ कलां की टीम द्वितीय स्थान पर रही। वहीं अंडर-19 लड़कों की थ्रोबॉल प्रतियोगिता में डीएन मॉडल स्कूल की टीम ने प्रथम और राजकीय सीनियर सेकंडरी स्कूल जींद की टीम ने दूसरा स्थान हासिल किया। लड़कों की अंडर-17 थ्रोबॉल प्रतियोगिता में डीएन मॉडल स्कूल की टीम प्रथम और न्यू प्रगति स्कूल डाहौला की टीम दूसरे स्थान पर रही। वहीं अंडर-19 शतरंज लड़कों की प्रतियोगिता में इंडस पब्लिक स्कूल की टीम प्रथम व मोती लाल नेहरू पब्लिक स्कूल की टीम दूसरे स्थान पर रही। अंडर-17 लड़कों की शतरंज प्रतियोगिता में इंडस पब्लिक स्कूल की टीम प्रथम और जीएमएस मोहम्मदखेड़ा की टीम दूसरे स्थान पर रही। क्रिकेट अंडर-17 प्रतियोगिता में नरवाना की टीम प्रथम स्थान पर रही।