फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनसो ने सीआरएसयू के गेट पर फूंका प्रदेश सरकार का पुतला

विज्ञापन
विश्वविद्यालय के गेट पर प्रदेश सरकार का पुतला फूंकते इनसो कार्यकर्ता। - फोटो : Jind
विज्ञापन
जींद। इनसो कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को सीआरएसयू के गेट पर प्रदेश सरकार का पुतला फूंककर विश्वविद्यालयों से प्रदेश सरकार द्वारा ली गई शक्तियों को वापस सौंपने की मांग की।
विज्ञापन

इस दौरान इनसो के चेयरमैन दीपक देशवाल व प्रधान नरेंद्र श्योकंद ने कहा कि सरकार ने विश्वविद्यालय के पदों पर भर्तियों को रोकने व भर्तियों को एचएसएससी के माध्यम से करवाने का फरमान जारी किया है। यह सरासर गलत है। इनसो छात्र संघ सरकार के इस तुगलकी फ रमान का विरोध करता है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय स्वायत संस्थाएं है, लेकिन प्रदेश सरकार इनकी स्वतंत्रता को खत्म करने करना चाहती है। इस अवसर पर मनदीप, सचिन पेगां, अंकुश बीबीपुर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें