फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: एक-दूसरे को गुलाल लगाकर प्रेम और सौहार्द का संदेश दिया

विज्ञापन
03जेएनडी09: आईटीआई में होली मनाते हुए स्टाफ सदस्य। संवाद - फोटो : स्चयं
विज्ञापन
जींद। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में मंगलवार को होली का पावन पर्व मनाया गया। रंगों के इस महापर्व ने संस्थान परिसर को उमंग और आनंद के रंगों से सराबोर कर दिया। संस्थान के छात्र-छात्राओं, अनुदेशक और कर्मचारियों ने होली उत्सव खेली। सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर प्रेम और सौहार्द का संदेश दिया। इसके उपरांत हास्य टोली कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

अनुदेशक सुरेंद्र रेढू ने होली हास्य-व्यंग्य से सभी का मन मोह लिया। प्राचार्य नरेश कुमार पांचाल ने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं है बल्कि यह आपसी मतभेदों को भुलाकर प्रेम, एकता और सद्भाव को अपनाने का संदेश देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें