फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छापामारी में 32 सिलेंडर बरामद

Thu, 06 Apr 2017 12:18 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, जींद
विज्ञापन
गॅस - फोटो : demo pic
विज्ञापन
गांव बिशनपुरा में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर ने छापामारी कर 32 गैस सिलेंडर बरामद किए हैं। गैस सिलेंडरों को कालाबाजारी करके बेचे जा रहे थे। सूचना के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची और सिलेंडरों को कब्जे में लेकर आरोपी को काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी।
विज्ञापन


खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के निरीक्षक सुभाषचंद्र ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मंगलवार को वह किसी कार्य के लिए जुलाना की तरफ जा रहा था। इस दौरान वह गांव बिशनपुरा के बस अड्डे पर रुक गया तो पता चला कि गांव बिशनपुरा निवासी सुरेंद्र उर्फ बोडर मकान के अंदर भारी मात्रा में गैस सिलेंडर रखा हुआ है और उसकी कालाबाजारी करता है। सूचना के आधार पर उसने छापामारी की तो वहां से काफी संख्या में सिलेंडर रखे हुए थे। मौके से 19 किलोग्राम के सात सिलेंडर, 14 किलोग्राम के 23 सिलेेंडर, पांच किलोग्राम के दो सिलेंडर, एक विद्युत कांटा तथा दो गैस निकालने के उपकरण बरामद किए। पूछताछ में आरोपी संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। इसके बाद इसके बारे में पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने सिलेंडरों को कब्जे में लेकर आरोपी सुरेंद्र सैनी उर्फ बोडर के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें