संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्णलाल मिड्ढा ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े जरूरतमंद लोगों तक पहुंचने और उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। सेवा की भावना को केवल अभियान तक सीमित रखने के बजाय इसे निरंतर आगे बढ़ाने की जरूरत है, ताकि पात्र लोगों को योजनाओं और सरकारी सेवाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से मिल सके।
डिप्टी स्पीकर शनिवार को अपने निवास पर आयोजित जनसुनवाई के दौरान पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए। मिड्ढा ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों की सहायता करने के साथ उन्हें जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना है। बाॅक्स
हथवाला की पूजा समेत कबड्डी टीम को दी बधाई
एशियाई खेलों में भारतीय कबड्डी टीम के स्वर्ण पदक जीतने पर डॉ. मिड्ढा ने जींद के हथवाला गांव की बेटी पूजा समेत पूरी टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि हरियाणा की बेटियां खेलों में देश का नाम रोशन कर रही हैं। उनके अनुसार, प्रदेश में खिलाड़ियों के लिए प्रशिक्षण और खेल सुविधाओं को बढ़ावा देने के प्रयासों से युवाओं में खेलों के प्रति रुचि बढ़ी है।।