फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: फल और सब्जियां महंगी, रोजाना बदल रहे दाम

Sun, 28 Sep 2025 11:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
28जेएनडी07 :सब्जी मंड़ी में सब्जी खरीदते शहरवासी। स्त्रात : संवाद 
विज्ञापन
जींद। सब्जी मंडियों और बाजारों में सब्जियों व फलों के दाम अचानक बढ़ जाने से आमजन की रसोई का बजट बिगड़ गया है। मौसम में बदलाव और आपूर्ति में कमी के चलते मंडियों में सब्जियों की कीमतें लगातार चढ़ रही हैं। महंगाई की मार से गृहिणियां परेशान हैं तो दूसरी तरफ नवरात्र के चलते फल खरीदने वालों की जेब पर भी भारी बोझ पड़ रहा है।
विज्ञापन

शहर की नई सब्जी मंडी और पुरानी मंडी में आलू और प्याज की कीमतों में उछाल देखा गया। आलू जो पिछले सप्ताह तक 15 से 20 रुपये किलो मिल रहा था वह अब 25 रुपये किलो तक पहुंच गया है। वहीं प्याज 30 रुपये किलो से बिक रहा है। मंडी के व्यापारियों का कहना है कि मंडियों में आपूर्ति कम हो रही है और मांग बढ़ रही है इसी कारण भावों में तेजी आई है।

सब्जियों के दामों ने आमजन को किया परेशान
हरी सब्जियों में भिंडी 50 रुपये, तोरई 50, गीया 40 रुपये, गोभी 100 रुपये, करेला 60 रुपये, टमाटर 50 रुपये किलो बिक रहा है। मटर 160 रुपये किलो तक पहुंच गई है। सब्जियों के दामों ने आमजन को परेशान कर दिया है।
विज्ञापन


नवरात्र में फलों के भाव आसमान पर
नवरात्र के चलते फलों की मांग बढ़ने से बाजार में उनके दाम आसमान छूने लगे हैं। श्रद्धालुओं के व्रत के कारण सेब, केला, अनार, मौसमी की खपत बढ़ गई है। ग्राहकों का कहना है कि रोजाना बढ़ती कीमतों से जेब पर बोझ बढ़ रहा है। फलों के दामों में भी लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। सेब 100 रुपये किलो, केला 60 से 70 रुपये दर्जन और अनार 150 रुपये किलो तक बिक रहा है। फलों की बढ़ती कीमतों ने मध्यम वर्गीय परिवारों की थाली से फल लगभग गायब कर दिए हैं।

यह है आढ़तियों का कहना
मंडी आढ़ती संदीप, हेमंत, राजु नागपाल, अवतार कुमार का कहना है कि बारिश और बाढ़ की वजह से कई राज्यों में सब्जियों की फसल खराब हुईं हैं। इसके साथ ही ट्रांसपोर्ट की लागत भी बढ़ गई है। ऐसे में सब्जियां और फल महंगे दामों पर ही बाजार में आ रहे हैं। नई फसल बाजार में आने के बाद दामों में फर्क दिखने लगेगा।

महंगाई की मार सबसे ज्यादा गृहिणियों पर
महंगाई की मार सबसे ज्यादा गृहिणियों पर पड़ रही है। घर का बजट संभालना उनके लिए बड़ी चुनौती बन गया है। मेनका, नीलम, खुशी ने बताया कि पहले जहां वह 500 रुपये में हफ्तेभर की सब्जियां ले आती थीं, अब वही सब्जियां 800 से 1000 रुपये में मिल रही हैं। परिवार का खर्चा बढ़ गया है। महंगाई को देखते हुए उन्हें कई बार तो उनकी मनपसंद की सब्जी भी छोड़नी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें