फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: लोकनृत्य की थाप से मूक अभिनय तक...विद्यार्थियों ने बिखेरा हुनर

विज्ञापन
01जेएनडी24: संत ​शिरोम​णि श्री सेन भक्त कॉलेज में पद्मश्री से सम्मानित महाबीर सिंह गुड्डू प्रस् - फोटो : Archive
विज्ञापन
जींद। संत शिरोमणि श्री सैन भगत राजकीय महाविद्यालय में आयोजित टैलेंट सर्च प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

युवा एवं सांस्कृतिक कार्य प्रकोष्ठ की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में लोकनृत्य, गायन, भाषण, वाद्ययंत्र, रंगोली, चित्रकला, हरियाणवी परंपरा और मूक अभिनय में विद्यार्थियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में लोकनृत्य में तेजस्विनी, गायन में ज्योति और भाषण में रिद्धिमा ने प्रथम स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता का आयोजन प्राचार्य सत्यवान मलिक के मार्गदर्शन में हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि पद्मश्री से सम्मानित महाबीर सिंह गुड्डू रहे। कार्यक्रम की शुरुआत ज्योति प्रज्वलन और शंखनाद से हुई। मुख्य अतिथि ने ‘बम लहरी’ और ‘म्हारा हरियाणा’ गीत प्रस्तुत कर विद्यार्थियों का मनोरंजन किया।
प्राचार्य सत्यवान मलिक ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को अपनी छिपी प्रतिभा सामने लाने का अवसर देते हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें