फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास के विचार पर दो अलग-अलग संगठनों के राजकुमार मिले तो चर्चित हो गई दोस्ती

विज्ञापन
राजकुमार गोयल और राजकुमार भोला। संवाद - फोटो : Jind
विज्ञापन
आज मित्रता दिवस को पूरी दुनिया में उत्साह के साथ मनाया जाता है, क्योंकि ऐसा शायद ही कोई व्यक्ति हो जिसका कोई दोस्त न हो और जो दोस्ती की अहमियत नहीं जानता हो। सामाजिक मुद्दों को लेकर एक समान सोच रखने वाले समाजसेवी राजकुमार गोयल व महात्मा गांधी शिक्षा एवं समाज विकास संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार भोला की दोस्ती को जिले का हर कोई व्यक्ति जानता है। पहले दोनों अलग-अलग संगठनों में काम करते थे, जो अब साथ रहकर जिले की समस्या का समाधान व विकास के लिए प्रयासरत रहते हैं।
विज्ञापन

महात्मा गांधी शिक्षा एवं समाज विकास संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार भोला ने बताया कि 2010 में समाज सेवी राजकुमार गोयल से उनकी मुलाकात हुई थी। उस समय राजकुमार भोला गोयल को समाजसेवी के रूप में जानते थे। शिक्षण संस्थान में होने वाले कार्यक्रमों में समाजसेवी राजकुमार गोयल को मुख्यातिथि के रूप में बुलाया जाता था। इस दौरान दोनों की दोस्ती हुई। दोस्ती के दौरान दोनों ने महसूस किया कि वह जिले के विकास कार्यों व सामाजिक मुद्दों को लेकर एक जैसी सोच रखते हैं। इसके बाद उन्होंने 1 नवंबर 2020 में विभिन्न संगठनों को साथ लेकर जींद विकास संगठन का गठन किया, जिसके अध्यक्ष राजकुमार गोयल बने। संगठन का मुख्य उद्देश्य लोगों की सार्वजनिक समस्याओं के मुद्दों को प्रशासनिक अधिकारियों के सामने उठाना और जींद का विकास करवाना है। जिले के विकास मुद्दों को लेकर जींद विकास संगठन ने 5 नवंबर 2020 को प्रदर्शन करते हुए रोहतक रोड के सुधार की मांग प्रशासनिक अधिकारियों से की थी। इसके बाद फरवरी 2021 में बाल भवन रोड के बीच में लगे खंभे को हटवाने के लिए प्रशासन के सामने मुद्दा रखा गया। राजकुमार गोयल व राजकुमार भोला ने कहा कि वह दोनों जींद के विकास को लेकर प्रयासरत रहेंगे। राजकुमार भोला ने कहा कि जींद विकास संगठन में महासचिव के रूप में काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें