फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद से कैथल और भिवानी तक नेशनल हाईवे बनेगा फोरलेन : उपमुख्यमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा के बजट सत्र के अंतिम दिन उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने जींद, भिवानी व कैथल के लोगों के लिए सड़क सुविधा को बेहतर करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि जींद से कैथल व भिवानी की तरफ जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्गों को फोरलेन किया जाएगा, ताकि लोगों को आवागमन में सुविधा हो।
विज्ञापन

उन्होेंने कहा कि वह गत दिनों नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मिले थे। जिसमें उनसे भिवानी-कैथल रोड को नेशनल हाईवे अथॉरिटी द्वारा अपने अधीन करने तथा फोरलेन करने का आग्रह किया था। उनको उम्मीद है कि केंद्र सरकार द्वारा उनके प्रस्ताव को स्वीकार कर जल्द काम चालू कर दिया जाएगा।
टूटी सड़कों का होगा सुधार
इस दौरान जींद के भाजपा विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कैथल रोड पर जींद विधानसभा क्षेत्र के गांव अमरेड़ी व उचाना विधानसभा क्षेत्र के गांव शाहपुर के पास टूटी सड़क को ठीक करने के लिए एस्टीमेट बनाकर काम को जल्द सिरे चढ़ाने के निर्देश दे दिए हैं। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में टूटी सड़कों को ठीक करने व चौड़ा करने का कार्य प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से हरियाणा के लिए इस योजना के तहत तीसरे चरण में 600 किलोमीटर लंबाई की सड़कें बनाने, मजबूतीकरण व चौड़ा करने के प्रस्ताव को मंजूरी मिली है। इसी के अंतर्गत उक्त विधानसभा क्षेत्र की सड़कों को मजबूत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें