फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव लोहचब से 118 ग्राम हेरोइन के साथ चार युवक गिरफ्तार, चार लाख रुपये भी बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
डिटेक्टिव स्टाफ पुलिस ने गांव लोहचब में छापा मारकर चार लोगों को हेरोइन पीते हुए गिरफ्तार किया है। इनमें से एक युवक हेरोइन बेचने का काम करता है। आरोपियों के पा से 118 ग्राम हेरोइन के अलावा चार लाख रुपये मिले हैं। पुलिस ने चारों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हेरोइन बेचने वाले गांव लोहचब निवासी सुभाष को पुलिस ने एक दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

डिटेक्टिव स्टाफ को सूचना मिली कि गांव लोहचब निवासी सुभाष नशीले पदार्थों का कारोबार करता है। जानकारी के आधार पर पुलिस ने सुभाष के मकान पर छापा मारा तो वह कमरे में बैठा मिला। उसके पास जमीन पर तीन लोग और बैठे हुए थे। जो सिल्वर पेपर के साथ हेरोइन पी रहे थे। पुलिस ने सुभाष के हाथ में ली गई थैली की जांच की तो उसमें से 118 ग्राम हेरोइन तथा चार लाख पांच हजार रुपये मिले। पुलिस पूछताछ में अन्य तीनों ने अपनी पहचान गांव पिल्लूखेड़ा निवासी जसमेर, गांव हरिगढ़ निवासी जयभगवान तथा अमरावली खेड़ा निवासी सोनू के रूप में करवाई है। पुलिस ने चारों के खिलाफ मामला दर्ज कर बुधवार को उन्हें अदालत में पेश किया। अदालत ने सुभाष को एक दिन के पुलिस रिमांड पर व अन्य तीनों को जेल भेजने के निर्देश दिए। एएसआई मनोज कुमार ने कहा कि सुभाष से यह पता लगाया जाएगा कि वह हेरोइन कहां से लेकर आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें