फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामान उठाने के विरोध में प्रशासन के खिलाफ लामबद्ध हुए व्यापारी, दुकान से सामान उठाने वाले पुलिसकर्मी को निलंबित करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
गत दिनों शहर में पुलिस द्वारा कथित तौर पर सब्जी मंडी स्थित एक दुकान से सामान उठाने के मामले में अब शहर के व्यापारी लामबंद हो गए हैं। इसको लेकर बुधवार को व्यापारियों की घंटाघर के पास सेठों वाली धर्मशाला में बैठक हुई। जिसमें प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष बजरंग दास गर्ग भी शामिल हुए।
विज्ञापन

गर्ग ने कहा कि सामान उठाने वाले पुलिसकर्मी को तुरंत प्रभाव से निलंबित किया जाए। साथ ही इसका पत्र मुख्यमंत्री मनोहर लाल व प्रदेश के गृहमंत्री अनिल विज को भी भेजा गया है। पत्र में कहा गया है कि यदि सरकार द्वारा पुलिसकर्मी पर कार्रवाई नहीं की गई तो व्यापारी आंदोलन करेंगे। इस दौरान व्यापारियों ने किसान आंदोलन का भी समर्थन किया। गर्ग ने मांग की कि कोरोना संक्रमण से मौत होने पर सरकार व्यापारी को दस लाख रुपये मुआवजा दे ।
बजरंग दास गर्ग ने कहा कि शहर थाना प्रभारी द्वारा पुलिस कर्मचारियों के साथ मिलकर किराना व्यापारी पवन कुमार व अन्य व्यापारियों की दुकान से सामान उठाया गया है। पवन कुमार के साथ मारपीट भी की गई है। ऐसे में उन्हें निलंबित किया जाए। इसके लिए जींद के 15 व्यापारी प्रतिनिधियों की कमेटी गठित की गई है। उन्होंने कहा कि व्यापारी कोई अपराधी नहीं है। आरोप लगाया कि इसके बावजूद पुलिस द्वारा व्यापारी पवन कुमार को लाठियों से पीटा गया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यदि सरकार शहर थाना प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई नहीं करती है तो व्यापारमंडल आंदोलन करने के लिए मजबूर होगा। इस मौके पर संयुक्त किसान मोर्चा से खेड़ा खाप के प्रधान सतवीर सिंह पहलवान, महावीर कंपयूटर, डॉ. राजकुमार गोयल, ईश्वर बंसल, राधेश्याम बिंदल, सावर गर्ग, जयकुमार, जेडी गोयल, मुनीष गर्ग, आनंद जैन, जितेंद्र जैन, सुरेश गर्ग, भालेराम गुप्ता, निरंजन गोयल मौजूद रहे।
बिजली-पानी के बिल में मिले राहत
बजरंग गर्ग ने कहा कि लॉकडाउन के कारण लगभग 15 महीने से देश व प्रदेश में व्यापार पूरी तरह से ठप पड़ा है, जिसकी वजह से व्यापारियों को बिजली-पानी के बिल, हाउस टैक्स, बैंक ब्याज, बैंकों की किस्त, कर्मचारियों का वेतन, स्कूल में बच्चों की फीस के लिए भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पिछले लॉकडाउन में भी व्यापारियों ने बंद दुकानों के बिजली, पानी के बिल, हाउस टैक्स, बैंक ब्याज, बैंकों की किस्त देकर भारी नुकसान उठाया है। सरकार को दो महीने के बिजली, पानी के बिल व एक साल का हाउस टैक्स माफ करना चाहिए। साथ ही दो महीने के बैंक ब्याज माफ करने के साथ-साथ बैंकों की किस्त भरने का समय बढ़ाना चाहिए।
बाजार खोलने के समय में हो बदलाव
गर्ग ने कहा कि दुकान खोलने का समय सरकार द्वारा सुबह सात से दोपहर 12 बजे तक रखा गया है। यह उचित नहीं है। समय बढ़ाकर शाम पांच बजे तक किया जाए।
व्यापारियों ने मांगा किसानों से समर्थन, बोले टोल पर आकर अपनी समस्या रखो
इस दौरान बैठक में पहुंचे किसान नेता सतबीर पहलवान के समक्ष व्यापारियों ने अपनी समस्याएं रखीं। उन्होंने कहा कि वे अकेले इस पर कोई फैसला नहीं ले सकते। इसके लिए व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल खटकड़ टोल पर आए और अपना पक्ष रखे। इसके बाद उनकी समस्या का समाधान करवा दिया जाएगा। सतबीर पहवालन ने बताया कि अब व्यापारियों ने टोल पर आने की बात कही है।
सामान उठाने से मना कर चुके हैं थाना प्रभारी
वहीं शहर थाना प्रभारी डॉ. सुनील कुमार ने दुकान से सामान उठाने की बात को नकार रहे हैं। उन्होंने कहना कि जब पुलिस दुकान पर पहुंची तो दुकान संचालक वहां से भाग गया। इस पर सामान उठाकर दुकान में रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें