फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: कुंभ स्पेशल में उपयोग करने के कारण चार ट्रेनें 27 तक रद

Fri, 21 Feb 2025 01:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक । रोहतक रेलवे स्टेशन से संचालन और आवागमन करने वाली चार ट्रेनों को करीब तीन बार रद किया जा चुका है। वहीं, एक बार फिर उत्तर रेलवे की ओर से चार ट्रेनों को सीमित समय के लिए रद किया गया है।
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक बलराम मीना ने बताया कि कुंभ स्पेशल ट्रेनों में उपयोग करने के कारण रोहतक से आवागमन करने वाले चार ट्रेनों को 26 और 27 फरवरी तक रद किया गया है। उन्होंने बताया कि इन ट्रेनों में सफर करने वाली यात्री अन्य ट्रेनों के जरिए अपने गंतव्य तक पहुंच सकते हैं। उत्तर रेलवे की ओर से रोहतक स्टेशन से गुजरने वाली करीब छह ट्रेनों को 17 फरवरी से निरंतर रद किया जा रहा है। जिसमें रोहतक से संचालित होने वाली ट्रेन संख्या-54049 और ट्रेन संख्या-54050 को रद किया गया था।
विज्ञापन

ये ट्रेनें रहेंगी रद
ट्रेन संख्या : मार्ग : किस दिन रहेगी रद
54032 : जींद से दिल्ली : 26 फरवरी तक
54033 : दिल्ली से नरवाना : 26 फरवरी तक
54424 : हिसार से नई दिल्ली : 27 फरवरी तक
54423 : नई दिल्ली से हिसार : 27 फरवरी तक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें