फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की आत्महत्या के मामले में ससुराल पक्ष के चार लोग नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। रोहतक रोड स्थित रामनगर में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लटकने से हुई मौत मामले में मंगलवार को पुलिस ने शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर मायक पक्ष को सौंप दिया। इससे पहले सोमवार को मृतका के मायका पक्ष के लोग शव का पोस्टमार्टम पीजीआई रोहतक में करवाने को लेकर अड़े हुए थे। इस दौरान परिजनों ने नागरिक अस्पताल में कु छ समय हंगामा भी किया था। इसके बाद पुलिस ने परिजनों को समझाया और उनको पोस्टमार्टम करवाने के लिए मना लिया। हालांकि इस मामले में पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रामनगर निवासी 23 वर्षीय पूजा ने सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगा लिया था। मायकेवालों को ससुराल वालों द्वारा सुबह करीब 10 बजे सूचना दी गई थी। करनाल के घीड गांव निवासी मृतका के पिता अशोक ने बताया था कि उसकी बेटी पूजा की शादी 2015 में जींद के रामनगर निवासी अनिल के साथ हुई थी। ससुराल वाले उसे काफी समय से प्रताड़ित कर रहे थे। सोमवार को पूजा का भाई आशीष जींद से गया था। वह गांव भी नहीं पहुंचा था कि उन्हें सूचना मिली कि पूजा की मौत हो गई है। जब वह घर पहुंचे तो वहां पर उसकी बेटी मृत अवस्था में मिली। पंखे के साथ चुन्नी का फंदा लटका हुआ मिला। इस पर मायका पक्ष ने आरोप लगाया था कि उनकी बेटी की हत्या की गई है। घटना की सूचना पर डीएसपी धर्मवीर खर्ब मौके पर पहुंचे और मायका पक्ष की शिकायत पर पति अनिल, जेठ योगेश, ननद गीता और सास कृष्णा के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें