फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: उझाना और धरौदी में विकास कार्यों के लिए चार करोड़ मंजूर

विज्ञापन
विज्ञापन
नरवाना। मकर सक्रांति के उपलक्ष्य में बाबा खाक नाथ डेरा उझाना और बाबा जमीन नाथ गोशाला धरौदी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्यातिथि के रूप में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने शिरकत कर कार्यक्रमों का शुभारंभ किया। इन कार्यक्रर्मों के अलावा उझाना में मेडिकल चेकअप और रक्तदान शिविर भी लगाया। मुख्यातिथि कृष्ण बेदी ने कहा कि हरियाणा त्योहारों की धरती है और प्रत्येक त्यौहार जन मानस को समरस्ता, आपसी प्रेम तथा भाईचारे का संदेश देता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा हरियाणा को हरि, शिव, कृष्ण एवं वीरों की भूमि भी माना जाता है और अनेक त्योहारों पर पवित्र तीर्थ स्थानों में स्नान करके प्रत्येक व्यक्ति पुण्य कमाता है। उन्होंने श्री श्री 1008 सिद्ध बाबा खाक नाथ जी के आसन उझाना में पूजा अर्चना की और तीर्थ पर स्नान भी किया। वहीं तीर्थ का सौंदर्यकरण, पार्किंग स्थल को पक्का करने, डेरा के चारों तरफ के रास्ते को पक्का करने तथा लाइट लगवाने, श्रद्धालुओं के लिए शैड का निर्माण इत्यादि मांगों का एस्टीमेट बनवाकर काम शुरू करवाने का आश्वासन दिया। इसके अलावा पंचायत के विभिन्न विकास कार्यों के लिए रखी गई एक करोड़ रुपये की मांग को पूरा करने का आश्वासन दिया।
इसके बाद कैबिनेट मंत्री ने धरौदी में बाबा जमीन नाथ गोशाला में शैड के लिए 90 लाख रूपये, ट्रैक्टर सहित चारा काटने मशीन के लिए 35 लाख रूपये, एनिमल क्रिमीनेशन इनसिनरेटर के लिए 35 लाख रुपये की जो लगभग एक करोड़ 60 लाख की लागत के कार्यों को अगले वित्त वर्ष में पूरा करने आश्वासन दिया। गोशाला के लिए 25 लाख रुपयेे देने की भी घोषणा की। अंत में मुख्यातिथि को पगड़ी एवं स्मृति चिन्ह भेंट किया। कार्यक्रम में महंत योगी पीर राजनाथ, महंत योगी पीर पूर्ण नाथ, आईपीएस कुलदीप चहल, महारानी इंद्रजीत कौर, पूर्व ओएसडी अमरजीत सिंह, डॉ. दीपक नैन, बिनैन खाप के प्रधान रघबीर नैन, उप प्रधान भगत राम, गोशाला के प्रधान ईश्वर सिंह, सरपंच अमित धरौदी, सरपंच सुनील उझाना, रंगीराम धमतान, अमित ढाकल, ईश्वर सिंह, हंसराज समैन, विशाल मिर्धा, बिट्टू नैन, बलदेव वाल्मीकि, एडवोकेट सुशील नायक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें