फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: बिधराना में 1.11 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास, 9 करोड़ की माइनर की घोषणा

विज्ञापन
फोटो 2 नरवाना। 1.11 करोड़ के विकास कार्यों का उद्घाटन-शिलान्यास शिलान्यास करते हुए। स्रोत संवाद
विज्ञापन
नरवाना। बिधराना गांव में रविवार को मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने एक करोड़ 11 लाख रुपये के विकास कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने चंदाना से बिधराना तक लगभग नौ करोड़ रुपये की लागत से माइनर बनाने की घोषणा भी की।
विज्ञापन

मंत्री ने कहा कि परियोजना की विभागीय औपचारिकताएं अंतिम चरण में हैं और जल्द ही इसका टेंडर जारी किया जाएगा। इस दौरान गांव के राजकीय माध्यमिक विद्यालय में बूथ संख्या 167-168 पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का 135वां एपिसोड भी सुना गया। इसके बाद उन्होंने पंचायती राज विभाग की ओर से 85 लाख रुपये की लागत से बनने वाले ग्राम सचिवालय भवन का शिलान्यास किया।
वहीं, लगभग 25 लाख रुपये की लागत से तैयार तीन नई गलियों का उद्घाटन भी किया गया। बेदी ने कहा कि प्रदेश सरकार किसान, मजदूर, गरीब और आमजन के विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। गांवों में मूलभूत सुविधाओं का लगातार विस्तार किया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थी आज प्रदेश स्तर की परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रस्तावित माइनर बनने से नरवलगढ़, बाता, खरक पांडवा, शिमला, पिंजूपुरा और बिधराना समेत आधा दर्जन से अधिक गांवों के किसानों को सिंचाई की बेहतर सुविधा मिलेगी। यह क्षेत्र की वर्षों पुरानी मांग थी, जिसे उन्होंने विधानसभा में प्रमुखता से उठाया था।
बेदी ने गांव की उन छात्राओं की भी सराहना की, जिन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि गांव में शिक्षा संबंधी सुविधाओं की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। साथ ही उन्होंने अन्य विकास कार्यों के लिए एक करोड़ रुपये अतिरिक्त देने की घोषणा भी की। इस अवसर पर मार्केट कमेटी चेयरमैन अमित ढाकल, मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सरपंच, सरपंच बीरबल दास और एसडीओ भूपेंद्र कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें