फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: पुरानी अनाज मंडी में व्यापारियों ने उठाई सुरक्षा बढ़ाने की मांग

विज्ञापन
28 जुलाना 01: पुरानी अनाजमंडी में व्यापारियों की समस्याएं सुनते कैप्टन योगेश बैरागी। स्रोत: कार
विज्ञापन
जुलाना। पुरानी अनाज मंडी में रविवार को हरियाणा समाज कल्याण बोर्ड के चेयरमैन कैप्टन योगेश बैरागी ने व्यापारियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान व्यापारियों ने बाजार क्षेत्र में बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर चिंता जताते हुए सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की मांग की।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आए दिन दुकानों में चोरी और संदिग्ध गतिविधियों के कारण व्यापारी वर्ग असुरक्षित महसूस कर रहा है। इससे कारोबार प्रभावित हो रहा है।
व्यापारियों ने बाजार में पुलिस गश्त बढ़ाने, सीसीटीवी की संख्या बढ़ाने की मांग रखी। योगेश बैरागी ने व्यापारियों को भरोसा दिलाया कि उनकी सभी मांगों को संबंधित विभागों व प्रशासन के समक्ष उठाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें