फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: कहसून में नागदेव मंदिर नवनिर्माण की रखी नींव

विज्ञापन
15जेएनडी06: नाग देव मंदिर नव निर्माण को लेकर पूजा-अर्चना करते हुए। संवाद
विज्ञापन
उचाना। कहसून गांव से बड़ौदा रोड पर प्राचीन नागदेव मंदिर के नव निर्माण की नींव रखी गई। विधायक की पत्नी सुषमा अत्री ने पूजन कर नींव रख मंदिर के नवनिर्माण की शुरूआत की। कहसून गांव के साथ-साथ कालता, भौंसला, रोजखेड़ा, घोघड़िया गांव के ग्रामीण भी यहां पर पूजा-अर्चना करने आते हैं। मंदिर का नवनिर्माण सामूहिक रूप से चंदा एकत्रित करके किया जाएगा। यहां पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पार्किंग, वाटर कूलर के साथ-साथ बैठने के लिए कुर्सियां भी रखी जाएगी।
विज्ञापन

सुषमा अत्री ने कहा कि कहसून सहित आसपास के पांच गांवों की आस्था नागदेव मंदिर के साथ जुड़ी है। यहां मंदिर प्राचीन है। सच्चे मन से पूजा-अर्चना करने से मनोकामना पूरी होती है। इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि श्रीकांत कहसून, कालता सरपंच प्रतिनिधि परमानंद, घोघड़िया सरपंच प्रतिनिधि मंदीप, कायमपुरी महाराज, पूर्व सरपंच नरेश, पूर्व सरपंच महावीर, संजय, रामजुआरी, प्रमोद, बलजीत पंच, सतीश, शुक्रचंद, श्रवण, बिट्टू, दया किशन, बजिंद्र, रौनकचंद, बलवंत वाल्मीकि, कुलदीप वाल्मीकि पंच मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें