फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: पूर्व एनसीसी कैडेट अभिषेक का आयकर विभाग में टैक्स असिस्टेंट पद पर चयन

विज्ञापन
फोटो 13जेएनडी29-पूर्व एनसीसी कैडेट अभिषेक मुंबई में आयकर विभाग में टैक्स असिस्टेंट पद का चार्ज
विज्ञापन
जींद। राजकीय महाविद्यालय के पूर्व एनसीसी कैडेट एवं अंतरराष्ट्रीय योगासन खिलाड़ी अभिषेक का वर्ष 2025-26 की मेधावी खिलाड़ियों की भर्ती के तहत आयकर विभाग में टैक्स असिस्टेंट के पद पर चयन हुआ है। उन्होंने करीब तीन हजार आवेदनों में से निर्धारित नियमों के अनुसार उत्कृष्ट खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया गया था।
विज्ञापन

चयन के बाद अभिषेक ने मुंबई में टैक्स असिस्टेंट के पद पर कार्यभार ग्रहण कर लिया है। उन्होंने वर्ल्ड योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप-2026, अहमदाबाद में दो स्वर्ण पदक हासिल किए। इसके अलावा एशियन योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप-2025, नई दिल्ली में भी दो स्वर्ण पदक जीते। उन्होंने विभिन्न राष्ट्रीय और विश्वविद्यालय स्तरीय प्रतियोगिताओं में भी कई पदक अपने नाम किए हैं।
अभिषेक ने 38वें नेशनल गेम्स में रजत और कांस्य पदक हासिल किए। सीनियर नेशनल योगासन चैंपियनशिप में उन्होंने दो स्वर्ण, तीन रजत और दो कांस्य पदक जीते। वहीं ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी एवं खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में तीन रजत पदक हासिल किए। इस उपलब्धि पर प्राचार्य सत्यवान मलिक और एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट पंकज बत्रा ने उन्हें बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें