फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: एंटी रैगिंग स्लोगन लेखन में प्रिंस ने मारी बाजी

विज्ञापन
फोटो 13जेएनडी09-राजकीय महाविद्यालय में स्टाफ के साथ विजेता विद्यार्थी। स्रोत संस्थान
विज्ञापन
जींद। संत शिरोमणि श्री सैन भगत राजकीय महाविद्यालय में वीरवार को एंटी रैगिंग स्लोगन लेखन प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों को रैगिंग के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और महाविद्यालय में सुरक्षित, सौहार्दपूर्ण एवं सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण को बढ़ावा देना रहा।प्रतियोगिता में बीए तृतीय वर्ष के प्रिंस ने प्रथम स्थान हासिल किया। बीए प्रथम वर्ष की मनीषा और बीए द्वितीय वर्ष के नवीन ने संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि बीए तृतीय वर्ष के प्रवेश ने तृतीय स्थान हासिल किया। प्राचार्य सत्यवान मलिक ने कहा कि रैगिंग गंभीर समस्या है। इसके उन्मूलन के लिए विद्यार्थियों, शिक्षकों और प्रशासन को मिलकर निरंतर प्रयास करने की जरूरत है। निर्णायक मंडल में सहायक प्रो. प्रेरणा, सहायक प्रो. मनदीप और सहायक प्रो. बालकृष्ण शामिल रहे। इस दौरान एंटी रैगिंग समिति के संयोजक डॉ. कृष्ण कुंडू, सहायक प्रो. रितु और सहायक प्रोफेसर डॉ. पूजा भी मौजूद रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें