फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीरेंद्र का BJP पर आरोप: हर वर्ग को बांटने की राजनीति करती है, दो-चार विधायकों वाली पार्टी को 47 तक पहुंचाया

Wed, 21 Aug 2024 11:17 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जींद/उचाना (हरियाणा)

सार

पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह विभिन्न गांवों का दौरा करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में भाजपा पर बरसे। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा हर वर्ग को बांटने की राजनीति करती है।
विज्ञापन
: उचाना के गांवों के दौरे करते पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के जींद के उचाना में पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने कहा कि दो-चार विधायकों वाली पार्टी को उन्होंने 47 तक पहुंचाया। भाजपा का उन पर कोई अहसान नहीं है। भाजपा में दलाली चलने के भी उन्होंने आरोप लगाए। बीरेंद्र सिंह मंगलवार शाम को विभिन्न गांवों का दौरा करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

विज्ञापन


बीरेंद्र सिंह ने कहा कि हरियाणा के गांवों में भाजपा का कोई नाम लेने वाला नहीं था। उस समय भाजपा को उनके जैसे आदमी की जरूरत थी। उन्होंने हमारे ऊपर कोई अहसान नहीं किया बल्कि अहसान तो हमने भाजपा पर किया। उन्होंने कहा कि जिस तरीके से भाजपा हर वर्ग को बांटने की राजनीति करती है, उसे देश बर्दाश्त नहीं करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें