फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर पुलिस व रोडवेज कर्मचारियों पर झाड़ा रौब

Wed, 06 Jan 2016 11:46 PM IST
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 
विज्ञापन


 सामान्य बस स्टैंड पर पुलिस अधिकारी बनकर रोडवेज कर्मचारियों पर रौब झाड़ने और ड्यूटीरत पुलिस कर्मचारियों से हाथापाई करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को काबू किया।

आरोपी युवक के पास से पुलिस का फर्जी आई कार्ड भी मिला है। पुलिस कर्मचारी के साथ मारपीट करता देखकर रोडवेज कर्मचारी को तथाकथित पुलिस अधिकारी को मौके पर काबू कर लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


 पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी और धमकी देने का मामला दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान गांव डाहौला निवासी विनोद के रूप में हुई।

बुधवार दोपहर बाद एक युवक बस स्टैंड पर पहुंचा और अपने आप को पुलिस अधिकारी बताकर रोडवेज कर्मचारियों पर रौब झाड़ने लगा। इस दौरान बस स्टैंड पर तैनात एएसआई रामजुवारी के साथ भी झगड़ा शुरू कर दिया। आरोपी ने उनके खिलाफ कार्रवाई करने की धमकी दी।

इस पर रोडवेज कर्मचारी मौके पर पहुंच गए और तथाकथित पुलिस अधिकारी को मौके पर पकड़ लिया। इसके बावजूद आरोपी की धमकी जारी रही।

बाद में शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तथाकथित पुलिस अधिकारी से पूछताछ की और उसकी पहचान गांव डाहौला निवासी विनोद के रूप में हुई। पुलिस द्वारा सवाल जवाब करने पर वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया।
विज्ञापन


पुलिस ने शक के आधार पर जब उसके आई कार्ड की जांच तो वह फर्जी निकला। इस दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से रोडवेज बस का भी फर्जी आई कार्ड मिला। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी, सरकारी कार्य में बाधा डालने तथा धमकी देने का मामला दर्जकर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें