फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: नप ने पहली बार लगाया कूड़ा निस्तारण का अलग से 10 साल के लिए टेंडर

Thu, 10 Jul 2025 12:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
09जेएनडी29: पटियाला चौक से रेलवे स्टेशन की तरफ पड़े कूड़े को उठाते हुए सफाईकर्मी। संवाद
विज्ञापन
जींद। नगर परिषद ने शहर से कूड़ा निस्तारण के लिए 14.81 करोड़ रुपये का टेंडर लगाया है। यह टेंडर पहली बार अलग लगाया है। इससे पहले कूड़ा उठान के साथ ही निस्तारण का टेंडर लगता था। इस बार यह 10 वर्ष के लिए लगाया है। टेंडर की बिड 30 जुलाई को ओपन होगी। इसके बाद ही टेंडर अलॉट किया जाएगा।
विज्ञापन

इससे पहले शहर के कूड़ा एकत्रित करना, उठान और निस्तारण का टेंडर एक साथ ही लगाते थे। यह काम पिछले कई वर्षों से श्री श्याम एसोसिएट एजेंसी के माध्यम से हो रहा था। अब नियमों में बदलाव किया गया है। शहर के कूड़े के उठान के लिए भी इस बार पांच साल का टेंडर लगाया गया है। इस टेंडर को मंजूरी के लिए मुख्यालय भेजा गया है। सीएम की मंजूरी के बाद ही यह जारी होगा। हालांकि 30 जून को शहर से कूड़ा उठान का पुराना टेंडर खत्म हो गया था।
इस दौरान शहर में गंदगी न फैले इसको देखते हुए नप ने श्री श्याम एसोसिएट का एक महीने का टेंडर आगे के लिए बढ़ाया था। फिलहाल जुलाई माह में कूड़ा निपटाने के लिए एजेंसी काम कर रही है। इसी महीने में कूड़ा उठान के टेंडर की फाइल को मुख्यालय से मंजूरी मिल जाएगी। इसके बाद जिस एजेंसी को यह काम मिलेगा वह निरंतर काम करेगी। कूड़ा निस्तारण के लिए जो टेंडर 10 वर्ष के लिए पहली बार लगाया है। यह बीते वर्षों की अपेक्षा कम राशि का है। इसके चलते इस टेंडर को लेने में कम ही एजेंसियों के रूचि दिखाने की संभावना है।
विज्ञापन


हांसी रोड पर है कूड़ा निस्तारण केंद्र
शहर के हांसी रोड पर कूड़ा निस्तारण केंद्र है। यहां पर गीला, सूखा व कूड़े में पॉलिथीन और कंकरीट को अलग-अलग किया जाता है। इसके बाद इससे खाद, मिट्टी को निकालकर बेचा जाता है। अन्य सामग्री को जलाकर नष्ट किया जाता है।

शहर से निकलता है 125 टन कूड़ा
शहर से प्रतिदिन लगभग 125 टन कूड़ा निकलता है। इस कूड़े को डंपिंग प्वाइंट पर डलवाने के जिम्मेदारी व उठान करवाने की एक ही एजेंसी की थी। इसके बाद कूड़ा उठान व निपटान का काम अलग-अलग होगा। इसके लिए एजेंसी को ज्यादा काम करने की जरूरत होगी।

25 करोड़ के लगभग कूड़ा उठान का लगा है टेंडर
शहर में डोर टू डोर कूड़ा उठान का टेंडर लगभग 25 करोड़ रुपये की राशि से लगा है। यह लगभग 130 रुपये यूनिट के हिसाब से ठेकेदार को दिया गया है। शहर में 78 हजार के लगभग यूनिट है। अभी इस कार्य को मुख्यालय से मंजूरी का इंतजार बना है।

शहर का कूड़ा निस्तारण के लिए नप ने 14.81 करोड़ रुपये का टेंडर लगाया है। इसकी बिड 30 जुलाई को खुलेगी। इसके बाद ही टेंडर को अलॉट कर काम शुरू कराया जाएगा। शहर में कूड़ा उठान व निस्तारण का टेंडर 30 जून को खत्म हुआ था। अब दोबारा से टेंडर प्रक्रिया शुरू हुई है।
विज्ञापन

डॉ. अनुराधा सैनी, चेयरपर्सन नगर परिषद जींद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें