फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झूठ बोलकर की दूसरी शादी: पैसों के लिए पत्नी के दूसरों से बनवाए संबंध, छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज

Sun, 01 Jun 2025 08:10 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जींद

सार

पहले आरोपी ने शादीशुदा होने के बाद एक महिला को धोखे में रखकर शादी कर ली और बाद में उसे अपने दोस्तों के साथ संबंध बनाने के लिए मजबूर करने लगा। पीड़ित महिला ने जब पुलिस थाने में इसकी शिकायत दी तो पुलिस ने पति समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया। 
विज्ञापन
6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज - फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जुलाना थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने अपने पति और ससुराल वालों पर धोखे से शादी, दहेज उत्पीड़न और अनैतिक कार्यों के लिए मजबूर करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला की शिकायत पर पुलिस ने पति समेत छह लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि साल 2019 में उसकी शादी नरवाना क्षेत्र के सोमबीर के साथ हुई थी। सोमबीर ने पहले से शादीशुदा होने की बात छिपाई और शादी के बाद ससुराल में मारपीट और दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा।
विज्ञापन


दहेज और अनैतिक कार्यों के लिए प्रताड़ना

महिला ने आरोप लगाया कि सोमबीर, उसकी मां, पिता और बहनों (कविता और सुनीता) ने दहेज के लिए उसका उत्पीड़न किया। इसके अलावा, सोमबीर ने उसे अपने दोस्तों के साथ संबंध बनाने के लिए मजबूर किया ताकि पैसे कमाए जा सकें। महिला ने बताया कि सोमबीर के खुद भी अन्य महिलाओं के साथ अवैध संबंध थे। जब उसने इसका विरोध किया तो मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया गया।

पुलिस ने दर्ज किया केस 

महिला पुलिस थाना, जींद की जांच अधिकारी उषा ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर सोमबीर, उसके माता-पिता, बहनों, सोमबीर के दोस्त के खिलाफ बीएनएस की धारा 3(5), 316(2), 351(3) और 85 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढें: हिमानी नरवाल हत्याकांड: हिमानी की मां ने पुलिस की चार्जशीट पर उठाए सवाल, कही ये बात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें