फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्नातक कक्षाओं में दाखिले की दूसरी मेरिट लिस्ट जारी

विज्ञापन
राजकीय पीजी कॉलेज - फोटो : Jind
विज्ञापन
कॉलेजों में दाखिले को लेकर बुधवार देर शाम को उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा दूसरी मेरिट लिस्ट जारी की गई। दूसरी मेरिट लिस्ट में नाम आने के बाद विद्यार्थी 25 सितंबर तक अपनी फीस ऑनलाइन व ऑफलाइन मोड में इच्छानुसार भर सकते हैं। लेकिन विद्यार्थियों को रसीद ऑनलाइन ही दी जाएगी। राजकीय पीजी कॉलेज की प्राचार्य शीला दहिया के अनुसार अगर कॉलेजों में दूसरी मेरिट लिस्ट के बाद भी सीट खाली बचती हैं तो उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा 28 सितंबर को दोबारा से पोर्टल खोला जाएगा।
विज्ञापन

वहीं दूसरी मेरिट लिस्ट में नाम आने वाले विद्यार्थियों के पास फीस जमा करवाने के लिए केवल तीन दिन होंगे। ऐसे में विद्यार्थियों को चाहिए कि वह अपनी फीस निर्धारित समय पर जमा करवाएं। राजकीय पीजी कॉलेज और राजकीय महिला कॉलेज में पहले की तरह बीए संकाय में मेरिट लिस्ट 100 से ऊपर रही है। वहीं देर शाम विद्यार्थियों की सुविधा के लिए उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा ऑनलाइन फीस जमा करवाने के लिए पोर्टल पर लिंक भी जारी कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें