फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात दुकानों के खाद्य पदार्थों के सैंपल फेल, एक लाख 20 हजार रुपये का लगा जुर्माना

विज्ञापन
एक दुकान से सैंपलों की रिपोर्ट बनाते डॉ. अरविंद जीत सिंह। - फोटो : Jind
विज्ञापन
जींद। त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों में मिलावट को लेकर जिला प्रशासन सख्त हो गया है। शुक्रवार व शनिवार को जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. अरविंद जीत सिंह ने 22 दुकानों पर जाकर मिठाइयों के सैंपल लिए। इधर, शनिवार को स्वास्थ्य विभाग ने पहले लिए गए सैंपल फेल आने पर सात दुकानदारों पर एक लाख 20 हजार रुपये जुर्माना लगाया है। इसके अलावा एडीसी की अदालत में केस दायर किया गया है।
विज्ञापन

जिला खाद्य एवं सुरक्षा अधिकारी डॉ. अरविंद जीत सिंह ने बताया कि पिछले छह महीने में लिए गए सैंपलों की रिपोर्ट मिलने पर एडीसी की अदालत ने सात दुकानों पर एक लाख 20 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को सफीदों रोड स्थित बजरंग स्वीट्स से पेड़ा व बर्फी, सालासर मिष्ठान भंडार गोहाना रोड से जलेबी व पेड़ा के सैंपल लिए गए। इसी प्रकार उचाना के पंडता द ढाबा से दही व पनीर, यश ट्रेडिंग कंपनी उचाना से हरमन देसी घी, जयबाबा मंशानाथ से लड्डू व पेठा, हरी स्वीट्स एवं बेकरी उचाना से पेठा व नारियल बर्फी, श्री बालाजी बीकानेर मिष्ठान भंडार से पेड़ा व बुंदी लड्डू के सैंपल लिए गए। वहीं शनिवार को सुरेंद्र डेयरी नरवाना से दूध व देसी घी, वधवा स्वीट्स नरवाना से रसगुल्ला व पेड़ा, साहिल पनीर भंडार से क्रीम व देसी घी और पनीर, कृष्णा किराना स्टोर नरवाना के डेयरी महल से शुद्ध देसी घी व कुट्टू के आटे के सैंपल लेकर चंडीगढ़ लैब में जांच के लिए भेज गए हैं।
इन फर्मों के सैंपल आए फेल
फर्म का नाम सैंपल का नाम जुर्माना
अवधेश रसगुल्ला फैक्टरी नरवाना पनीर दस हजार रुपये
बीकानेर मिष्ठान भंडार, नरवाना खोया बर्फी दस हजार
सोनू किराना स्टोर, जींद घी दस हजार
बालाजी पनीर भंडार, जुलाना दूध दस हजार रुपये
चमेला कॉलोनी, नरवाना दूध व पनीर बीस हजार रुपये
भगत राम बसेशर लाल, उचाना सरसों का तेल, सोयाबीन तेल तीस हजार रुपये
श्योकंद डेयरी, उचाना मावा, खोया, क्रीम तीस हजार रुपये
इस संबंध में एडीसी साहिल गुप्ता ने कहा कि किसी भी कीमत पर लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। अधिकारियों को अधिक से अधिक सैंपल लेने के निर्देश दिए गए हैं। कुछ दुकानदार मुनाफे के चक्कर में मिलावट करके लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। ऐसे दुकानदारों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। लोगों को भी सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें