फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: लैब में चटकी फर्स की टाइले, डेढ़ घंटा रहा काम प्रभावित

Thu, 11 Sep 2025 12:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
10जेएनडी14: धमाके के साथ लैब की चटकी टाइलों के कारण कार्नर में खड़े लैब के कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
जींद। नागरिक अस्पताल के पुराने भवन में जीर्णोद्धार का काम चला रहा है। इसके चलते कई स्थानों पर ड्रील तो कई पर वाइब्रेटर से काम किया जा रहा है। इसी दौरान बुधवार दोपहर को लैब में अचानक से छत की तरफ से धमाके की आवाज आई और नीचे फर्श पर अचानक टायलों में धमाके हुए और टायलें टूटने लगी। इससे लगभग डेढ़ घंटा काम प्रभावित रहा।
विज्ञापन

लैब में कार्यरत कर्मचारियों ने बताया कि दोपहर में छत की तरफ से धमाके की आवाज आने पर हम सब ऊपर की ओर देखने लगे थे इतनी ही देर में नीचे फर्श पर अचानक टायलें टूटने लगी। धीरे-धीरे लैब की सभी टाइल टूट गई। इस दौरान वह सभी तुरंत बाहर निकल गए। इसके बाद टायल टूटकर आवाज आनी बंद हुई तो दोबारा काम पर लौटे। इसके अलावा खिड़कियों के पास खड़े मरीज भी घबरा गए।
इसके बाद मामले की जानकारी मिलते ही डॉ. रघुबीर पुलिस पीएमओ नागरिक अस्पताल व डॉ. पालेराम कटारिया डिप्टी सिविल सर्जन लैब में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने लैब का निरीक्षण कर कर्मियों को काम करने के लिए कहा। अंदेशा जताया कि भवन में चल रहे काम में वाइब्रेट के चलते टुकड़ी टूटी हैं।
विज्ञापन

वर्जन
इमरजेंसी किया जा रहा है। शायद इसी वजह से फर्श में हवा बन गई और धमाके की आवाज से फर्श की टाइलें टूटी हैं। घटना के समय सभी कर्मचारी सुरक्षा को देखते हुए बाहर निकल गए थे। बाद में मरीजों की परेशानी को समझते हुए लैब में सैंपल लगाने का काम शुरू करवा दिया था। इसको लेकर सीनियर चिकित्सकों को अवगत करवा दिया था। - डाॅ. अजय चालिया, नोडल अधिकारी लैब।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें