फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: बचपन का सपना पूरा कर अभिमन्यु बने लेफ्टिनेंट

Thu, 11 Sep 2025 12:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
10जेएनडी48-लेफ्टिनेंट अभिमन्यु परिवार के साथ। स्रोत परिजन - फोटो : mathura
विज्ञापन
उचाना। घसो खुर्द गांव का बेटा अभिमन्यु ने लेफ्टिनेंट बन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया। अभिमन्यु के पिता डॉ. सत्यवान ने बताया कि छह सितंबर को अभिमन्यु को रैंक ओटीए चेन्नई 120वां कोर्स पूर्ण कर कमिशन प्राप्त हुआ। पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ से बीए ऑनर्स एलएलबी, एलएलएम की पढ़ाई 2024 में पूरी की।
विज्ञापन

डॉ. सत्यवान भारतीय वायु सेवा से सार्जेंट पद से रिटायर हुए और वर्तमान मेंपोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज सेक्टर 46 चंडीगढ़ में अंग्रेजी विभाग में प्राध्यापक है। माता गृहणी हैं तो बड़ी बहन श्वेता काउंसलिंग साइकोलॉजिस्ट है और उनकी शादी भारतीय वायुसेना के ऑफि सर पायलट से हुई है।
अभिमन्यु बचपन से ही भारतीय सशस्त्र बलों में और विशेष कर आर्मी ज्वाइन करना चाहते थे। उनके नाना सूबेदार मेजर से और मामा सूबेदार से रिटायर हुए हैं। मिलिट्री माहौल में बड़े होने से उन्हें हमेशा फौज में शामिल होने की प्रेरणा मिलती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ाई और खेल में अव्वल रहे। स्कूली शिक्षा चंडीगढ़ के केंद्रीय विद्यालय से पूरी की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें