फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: रोजाना पांच से सात बसों की होती हैं मरम्मत, लोकल रूटों पर यात्री परेशान

Fri, 22 Aug 2025 11:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
22जेएनडी12-बस स्टैंड परिसर में बूथ पर खड़ी बस। संवाद
विज्ञापन
जींद। जींद डिपो में हर रोज पांच से सात बस मरम्मत के लिए खड़ी रहती हैं। कई बार बसों की मरम्मत में ज्यादा समय भी लग जाता है। ऐसे में कैथल, रोहतक और भिवानी जैसे लोकल रूट पर दूसरी बसों को कई बार डबल चक्कर लगाने पड़ जाते हैं। इससे यात्रियों को काफी असुविधा होती है और देरी होती है।
विज्ञापन

जींद डिपो की बसों में हर रोज 15 हजार से अधिक यात्री सफर करते हैं जिससे डिपो को लगभग दस लाख रुपये का राजस्व प्राप्त होता है। रोडवेज बसों के अलावा 162 परिवहन समिति की भी बस शामिल हैं जो नरवाना, असंध, गोहाना, पानीपत, हांसी जैसे रूट पर दौड़ रही है। ऐसे में इन बसों में से भी कुछ बसें रोजाना चक्कर मिस कर देंगी तो इसे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
जींद डिपो में बसों की संख्या
जींद डिपो में इस समय लगभग 170 बस हैं जिसमें किलोमीटर स्कीम की 37 बस शामिल हैं। वहीं डिपो में पांच नई एसी बस आई हैं जो फिलहाल चंडीगढ़ व गुरुग्राम रूट पर चल रही हैं।
विज्ञापन

वर्जन
यात्रियों को किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होने दी जा रही जिस रूट पर यात्रियों की संख्या ज्यादा होती है वहां बस भेज दी जाती है। बसों की मरम्मत भी समय पर करवाई जा रही है। -राहुल जैन, महाप्रबंधक, जींद डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें