फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वसीका नवीस की हत्या के आरोप में महिला समेत पांच लोग गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सदर थाना पुलिस ने प्लाट विवाद के चलते 13 सितंबर को वसीका नवीस की हत्या करने के मामले में महिला समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। अदालत ने महिला को न्यायिक हिरासत में जेल और अन्य चार आरोपियों को दो दिनों के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
विज्ञापन

जींद निवासी अंकित ने 13 सितंबर को पुलिस को शिकायत में बताया कि उसके चाचा संजीव गोयल ने गांव अमरहेड़ी में प्लाट खरीदा था और उसमें निर्माण का काम शुरू किया था। उसी दौरान गांव अमरहेड़ी निवासी संतोष, सतीश, प्रेमराज, सत्यप्रकाश व जितेंद्र तथा अन्य लोगों ने उन पर हमला कर दिया। इसमें उसके चाचा संजीव की मौत हो गई, जबकि उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। सदर थाना पुलिस ने अंकित की शिकायत पर संतोष, सतीश, प्रेमराज समेत दर्जनभर अन्य लोगों के खिलाफ हत्या समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए संतोष, सतीश, प्रेमराज, सत्यप्रकाश व जितेंद्र को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। जहां से अदालत ने संतोष को न्यायिक हिरासत में और अन्य चार को दो दिन के रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया। सीआईए के सब इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह ने बताया कि वसीका नवीस की हत्या के मामले में महिला समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। महिला को न्यायिक हिरासत में भेजा है। चार अन्य को दो दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें