फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील कार्यालय का रजिस्ट्री क्लर्क और तहसीलदार के रीडर समेत 61 और लोग मिले कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
कोरोना गाइडलाइन का पर्चा चस्पा करती महिला स्वास्थ्य कर्मचारी। - फोटो : Jind
विज्ञापन
जिले में कोरोना संक्रमण का मामला लगातार बढ़ रहा है। शुक्रवार को तहसील कार्यालय के रजिस्ट्री क्लर्क, तहसीलदार के रीडर समेत 61 लोगों को कोरोना संक्रमित पाया गया है। इसके साथ ही जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 1608 तक पहुंच गया है। अब तक कोरोना से 945 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 24 की मौत हो चुकी है। इस समय जिले में 639 एक्टिव केस हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग से शुक्रवार को मिली रिपोर्ट में तहसील कार्यालय के रजिस्ट्री क्लर्क, तहसीलदार के रीडर समेत तीन कर्मचारियों को पॉजिटिव पाया गया है। तीन दिन पहले तहसीलदार समेत उनके कार्यालय के तीन कर्मचारियों ने सैंपल दिए थे। इसमें तीनों कर्मचारी संक्रमित पाए गए हैं, हालांकि शनिवार व रविवार को तहसील में छुट्टी होने के कारण वहां सैनिटाइज करवाया जाएगा।
उधर, विवेकानंद नगर निवासी 31 वर्षीय निजी चिकित्सक को भी संक्रमित पाया गया है। एक शिक्षण संस्थान की अध्यापिका भी पॉजिटिव पाई गई है। जींद निवासी 67 वर्षीय व्यक्ति, 31 वर्षीय युवक, गांव रत्ताखेड़ा निवासी 24 वर्षीय महिला, 35 वर्षीय युवक, गांव मलार निवासी 20 वर्षीय युवक, कृष्णा कॉलोनी निवासी 35 वर्षीय युवक, बसंत बिहार निवासी 71 वर्षीय बुजुर्ग, शर्मा नगर निवासी 34 वर्षीय युवक, 74 वर्षीय बुजुर्ग, अर्बन एस्टेट निवासी 32 वर्षीय युवक, गांव मनोहरपुर निवासी 80 वर्षीय बुजुर्ग, ओम नगर निवासी 34 वर्षीय युवक, भिवानी रोड निवासी 11 माह का बच्चा, स्कीम नंबर छह निवासी 51 वर्षीय व्यक्ति, 46 वर्षीय महिला, गांव देवरड़ निवासी 28 वर्षीय युवक, गांव बख्ताखेड़ा निवासी 27 वर्षीय युवक, गांव बुढ़ाखेड़ा लाठर निवासी 40 वर्षीय व्यक्ति, गांव ब्राह्मणवास निवासी 67 वर्षीय महिला, गांव रूपगढ़ निवासी 21 वर्षीय दो युवक, 55 वर्षीय महिला, 28 वर्षीय युवक, 40 वर्षीय व्यक्ति, नौ माह के बच्चे समेत 61 लोगों को संक्रमित पाया गया है। सिविल सर्जन डॉ. मनजीत सिंह ने बताया कि शुक्रवार को विभाग को 61 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है, जिन्हें घर पर क्वारंटीन कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें