फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिपो की पांच मिनी बसों को किया जाएगा एंबुलेंस के रूप में प्रयोग

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। कोरोना संक्रमण के मामले जिले में लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में मरीजों की सहायता के लिए रोडवेज जींद डिपो की पांच मिनी बसों को स्पेशल एंबुलेंस बनाया जाएगा। तीन से चार दिन में यह पांच मिनी बस एंबुलेंस बनकर तैयार हो जाएंगी, जिसके बाद उन्हें स्वास्थ्य विभाग को सौंप दिया जाएगा। इन बसों में मरीजों के लिए ऑक्सीजन सिलिंडर सहित अन्य प्राथमिक उपचार की सुविधा होगी। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रशासन ने यह पहल शुरू की है।
विज्ञापन

जींद डिपो वर्कशॉप मैनेजर संजीत कुमार ने बताया कि सरकार की हिदायतों के अनुसार डिपो की पांच मिनी बसों को एंबुलेंस बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मिनी बसों को एंबुलेंस के रूप में तैयार करने के लिए तीन से चार दिन लगेंगे। इसके बाद इन्हें स्वास्थ्य विभाग को सौंप दिया जाएगा, जो अपनी आवश्यकतानुसार मरीजों की सहायता के लिए उनका उपयोग कर सकेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें