फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: मोटरसाइकिल चोर गिरोह के दो सदस्यों से पांच बाइक बरामद

Fri, 13 Mar 2026 12:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
12जेएनडी04: चोरी की बाइक के साथ पकड़े गए आरोपी। स्रोत : पुलिस
विज्ञापन
जींद। वाहन चोरी करने के दो आरोपियों को एवीटी स्टाफ ने चोरी की पांच मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 11 मार्च को कार्रवाई करते हुए बलिंद्र उर्फ काला निवासी भड़ताना और गुरप्रीत निवासी वार्ड नंबर सात, सफीदों को गश्त के दौरान लजवाना के नजदीक से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

एवीटी स्टाफ के इंचार्ज उप निरीक्षक यशवीर ने बताया कि 10 मार्च को विक्रमजीत निवासी गांव घिमाना ने चौकी रोहतक रोड में शिकायत दी थी कि उसकी बाइक बालाजी अस्पताल से चोरी हो गई। इस पर थाना शहर जींद में एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस जांच में बलिंद्र उर्फ काला और गुरप्रीत का नाम सामने आया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़कर पूछताछ की। इनके कब्जे से चोरी की पांच मोटरसाइकिल बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें