वारदात के बारे में जानकारी देती नौकरानी पूजा ।
- फोटो : Jind
कमरा किराये पर लेने के बहाने में रेकी करने के दस मिनट बाद बाइक सवार दो बदमाशों ने घर में घुसकर महिला के सिर में गोली मार दी। अमरहेड़ी रोड पर रविवार अप्रहन तीन राजा की कोठी के पास हुई वारदात के दौरान वहा मौजूद नौकरानी और घायल महिला के बेटे ने शोर मचाया तो आरोपी फरार हो गए। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और महिला को लेकर नागरिक अस्पताल गया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया है। डीएसपी साधुराम ने बताया कि महिला को किस रंजिश के कारण गोली मारी गई है। फिलहाल अभी नहीं पता चल पाया है कि महिला को क्यों गोली मारी गई है।
रोहतक जिले के गांव सामण निवासी पूजा कई वर्ष से राजा की कोठी के पास अपने मकान में रहती है। रविवार दोपहर में वह पड़ोसी के घर बैठी हुई थी। इसी दौरान बाइक पर सवार होकर दो युवक आए और कमरा किराये पर लेने की बात कही, लेकिन नौकरानी पूजा ने कमरा खाली नहीं होने की बात कहकर उन्हें लौटा दिया। जब युवक घर से निकले तो उसी समय पड़ोसी के यहां से मकान मालकिन पूजा भी आ गई। दस मिनट के बाद फिर से वही युवक घर में घुसे और पूजा के सिर में गोली मार दी। गोली मारता देख नौकरानी चिल्लाने लगी। जब पड़ोसी मौके पर पहुंचे तो युवक बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। हमलावारों को पकड़ने के लिए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। सदर थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि परिजनों के बयान दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
महिला के बेटे गौरव (10) ने बताया कि उसके पिता पवन की कई साल पहले मौत हो गई थी। उसके बाद उसकी मां ने दूसरी शादी गांव सामण निवासी अनिल के साथ की थी। बाद में अनिल के सा उसकी मां का झगड़ा हो गया। मां राजा की कोठी के पास मकान में रहने लगी। फिलहाल उनके पास शराब ठेकेदार भिवानी जिले के गांव धनाना निवासी एक व्यक्ति रहता था। पुलिस ने गोली मारने वाले आरोपियों के बारे में गौरव और नौकरानी से पूछा तो दोनों ने पहचाने से इनकार कर दिया।
दस मिनट में ही दिया वारदात को अंजाम
हमलावर दस मिनट पहले ही महिला के मकान में किराये पर कमरा लेने के बहाने आए थे। उस समय पूजा घर पर मौजूद नहीं थी। कुछ समय बाद वह वापस आ गई और आंगन में नौकरानी और एक अन्य महिला के साथ बैठकर बात करने लगी। इस दौरान बाइक सवार दोबारा आए और पूजा के नजदीक जाकर उसके सिर में गोली मारकर फरार हो गए।
पूजा, नौकरानी।
बहन के साथ हुए झगड़े में दस माह जेल के बाद महिला अब जमानत पर थी
लगभग दो वर्ष पहले महिला का उसकी बहन के साथ झगड़ा हो गया था। इस मामले में महिला पूजा सुनारियां जेल में दस माह जेल काटकर फिलहाल जमानत पर चल रही थी। इसके अलावा पहले पति की मौत के बाद दूसरे पति के साथ शादी के कुछ समय बाद ही लड़ाई झगड़ा शुरू हो गया था। फिलहाल महिला अब किसी तीसरे युवक शराब ठेकेदार के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी।
डीएसपी साधुराम महिला के बेटे और नौकरानी पूजा से पूछताछ करते हुए।- फोटो : Jind